T20 World Cup : रंग लाई आवेश खान की मेहनत, देंगे भारतीय टीम का साथ
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान की मेहनत रंग लाई है। इस गेंदबाज ने आईपीएल सीजन-14 में अपनी कमाल की गेंदबाजी से सबका दिल जीता है। ऐसे में अब बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के शुरू होने से पहले उन्हें खास तोहफा दिया है। दरअसल, बीसीसीआई ने आईपीएल के बाद भारत की टी20 विश्व कप टीम में नेट बॉलर के रूप में शामिल होने के लिए यूएई में रहने के लिए कहा है। यानी कि अब भारतीय टीम का साथ देंगे।
यह भी पढ़ें- पूर्व ऑलराउंडर का बयान- भारत के पास पाकिस्तान के लिए बहुत अधिक गोला-बारूद है

स्टैंडबाय सूची में जगह बना सकता है
आवेश 24 वर्षीय कश्मीरी तेज गेंदबाज उमरान मलिक के बाद दूसरे तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने पर टीम में शामिल होने के लिए कहा गया है और अगर बीसीसीआई सूत्रों की माने तो यह आवेश अच्छी तरह से स्टैंडबाय सूची में जगह बना सकता है। विश्व कप की शुरूआत रविवार से होने जा रही है। वहीं भारत भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

अपग्रेड किया जा सकता है
चयन समिति के करीबी बीसीसीआई सूत्र ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को जानकारी देते हुए कहा, "राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने आवेश को भी टीम में शामिल करने का फैसला किया है। अभी वह नेट गेंदबाज होगा। अगर टीम प्रबंधन को लगता है कि उसे अपग्रेड किया जा सकता है।" गाैर हो कि अवेश तेज गति से गेंदबाजी करते हैं और आईपीएल के सीजन-14 में दिल्ली टीम को प्लेऑफ तक ले जाने के लिए अहम रोल निभाया है। वह 15 मैचों में 23 विकेट लिए हैं। आवेश सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में हर्षल पटेल (32) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में भी गए थे
सूत्र ने कहा, "आवेश 142 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है। यहां तक कि अधिक उछाल भी प्राप्त करता है जिस कारण वह कुछ समय से सहयोगी स्टाफ के रडार पर है।" आवेश एक स्टैंडबाय के रूप में टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में थे, लेकिन प्रैक्टिस मैच के दौरान एक अजीब उंगली फ्रैक्चर ने उनके डेब्यू करने का माैका नहीं दिया। कई लोगों का मानना है कि अगर आवेश को टीम में शामिल किया गया होता और सभी पांच टेस्ट इंग्लैंड में होते तो उनके पास खेलने का अच्छा मौका होता। दिसंबर 2015 में आवेश 2016 अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था।
वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के साथ रहेंगे, लेकिन टी20 विश्व कप में पूरी तरह से बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है क्योंकि उनकी पीठ अभी भी तेज मध्यम गेंदबाजी के तनाव को झेलने की स्थिति में नहीं है। पता चला है कि केकेआर के उभरते हुए ओपनर-सह-सीम गेंदबाज वेंकटेश अय्यर को कवर के तौर पर बुलबुले में रहने के लिए कहा जाएगा। भारत ने 2007 में पहले संस्करण को अपने नाम किया था। उसके बाद टीम खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन इस बार एमएस धोनी बताैर मेंटर टीम के साथ जुड़ चुके हैं। भारतीय टीम इस समय खिताब जीतने वाली प्रबल दावेदार टीमों में से एक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
