सानिया पेसिफिक आेपन के दूसरे राउंड में जीतीं
इंडियन वेल्स 15 मार्च . वार्ता . सानिया मिर्जा ने एक सेट से पिछडने के बाद जबर्दस्त वापसी करते हुए यूक्रेन की आेलगा सावचुक को पेसिफिक लाइफ आेपन टेनिस के दूसरे राउंड में शुक्रवार को यहां 4..6 6..1 6..1 से हरा दिया 1 इस बीच भारत के लिएंडर पेस और आस्ट्रेलिया के पाल हैनले की जोडी ने इंडियन वेल्स में ही पाम स्पि्रंग्स मास्टर्स टूर्नामेंट में पहले राउंड का अपना मैच लगातार सेटों में जीत लिया 1 पेस और हैनले ने स्पेन की जोडी राफेल नडाल और डेविड फेरर को 6..3 6..4 से हराया 1 दूसरे राउंड में इन दोनों का मुकाबला अर्जेन्टीना के डेविड नालबैंडियन और गुलेरमो कनास से होगा 1 21 वीं वरीयताप्राप्त भारत की सानिया को पहले राउंड में बाई मिला था 1 विश्व में 32 वें नंबर की 21 वर्षीया हैदराबादी बाला ने पहला सेट गंवा दिया 1 लेकिन इसके बाद खुद को व्यवस्थित करते हुए उन्होंने 96 वें नंबर की अपनी प्रतिद्वंद्वी को मात दे दी 1 युगल में सातवीं वरीयताप्राप्त सानिया और अमरीका की बेथेनी मैटेक की जोडी ने पहले राउंड में पोलैंड की क्लाडिया जांस और चेक गणराज्य की गैबि्रएला नवरातिलोवा को 6..3 6..2 से हराया 1 पार्थिव.प्रभु 1854 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications