IND vs SA : भारत की मुश्किलें बढ़ीं, 4 नामी खिलाड़ी हो सकते हैं दाैरे से बाहर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को टी20आई और टेस्ट सीरीज में पस्त कर खाली हाथ वापस घर लाैटने पर मजबूर किया है। अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दाैरे पर दम दिखाने की तैयारी में है, लेकिन इससे पहले जो खबर सामने आई है, उससे टीम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, खबर है कि भारत के 4 नामी खिलाड़ी अफ्रीकी दाैरे से बाहर हो सकते हैं। चोटों के कारण रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शुभमन गिल और ईशांत शर्मा साउथ अफ्रीका के आगामी दौरे से बाहर रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अफ्रीकी दाैरे में होगी धवन की वापसी, इन फ्लाॅप दो खिलाड़ियों को भी मिलेगा माैका

युवाओं को माैका मिलना तय
इन चारों खिलाड़ियों ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में भाग लिया था। हालांकि, अब चारों के बाहर होने की उम्मीद है। भारत को 26 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन टेस्ट और इतने ही वनडे मैचों के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। कई युवाओं ने टेस्ट में अपनी योग्यता साबित करने के साथ, चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति को अंतिम रूप देने में कठिन काम दिया है। हालांकि, इन चार खिलाड़ियों की चोटों ने कुछ हद तक उनके काम को आसान बना दिया। यानि की अगर चारों बाहर रहते हैं तो फिर युवाओं को माैका मिलना तय है।

अक्षर को स्ट्रेस फ्रैक्चर
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जडेजा के लिगामेंट फट गए हैं, जिसके कारण उन्हें दरकिनार किए जाने की उम्मीद है, जबकि अक्षर को स्ट्रेस फ्रैक्चर है। हालांकि साउथ अफ्रीका की पिचें स्पिनरों की ज्यादा मदद करने के लिए नहीं जानी जाती हैं, इसलिए अक्षर और जडेजा की अनुपस्थिति से भारतीय टीम को ज्यादा नुकसान होने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा, टीम के पास अभी भी रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव हैं, जो टीम का हिस्सा बनने के दावेदार हैं।

जडेजा को आराम देने की सलाह
जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी हिस्सा नहीं लिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तब मैच शुरू होने स पहले जानकारी देते हुए कहा कहा था, "कानपुर में पहले टेस्ट मैच के दौरान ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। फिर स्कैन कराने के बाद पता चला कि उनके कंधे में भी सूजन है। ऐसे में जडेजा को आराम करने की सलाह दी गई है और इस कारण उन्हें मुंबई में दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है।" चिंताजनक बात यह है कि जडेजा की वापसी में महीनों लग सकते हैं। दूसरी ओर, अक्षर के छह हफ्ते के अंदर फिट होने की उम्मीद है। गिल की बात करें तो, सलामी बल्लेबाज की पिंडली की चोट फिर से उभर आई है जिसने उन्हें इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड दौरे से बाहर कर दिया। इशांत शर्मा भी साइड स्ट्रेन के कारण मुंबई टेस्ट से बाहर हो गए थे। इसी कारण उन्हें साउथ अफ्रीका टेस्ट से भी दूर रखा जा सकता है। ऐसे में इशांत की जगह मोहम्मद सिराज लेने के लिए तैयार हैं। खबर ये भी है कि बोर्ड चोटों पर दूसरी राय चाहता था और चारों खिलाड़ी मुंबई में ही रुके थे और मंगलवार को उनका स्कैन कराया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
