IPL 2020: मुश्किल में फंसे इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, BCCI को लेटर लिख मांगी मदद
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल की शुरुआत में दो दिन बाकी हैं, वहीं इस लीग में भाग लेने के लिये पहुंचने वाले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बड़ी मुश्किल का सामना कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच इस समय सीमित ओवर्स की सीरीज का आखिरी मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है, जिसके बाद यह खिलाड़ी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंच जायेंगे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन खिलाड़ियों को अनिवार्य 6 दिन के क्वारंटीन में रहना होगा या फिर दो कोरोना टेस्ट कराने के बाद खिलाड़ियों को टीमों से जुड़ने की इजाजत दे दी जायेगी।
और पढ़ें: IPL 2020: CSK के पास है धोनी का रिप्लेसमेंट, 2 साल के इंतजार के बाद कर सकते हैं डेब्यू
वहीं इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में भाग लेने से पहले बीसीसीआई (BCCI) से मदद की गुहार लगाते हुए 6 दिनों के आइसोलेशन को कम करके 3 दिन करने का अनुरोध किया है ताकि यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शुरुआत से ही चयन के लिये उपलब्ध रह सकें।
और पढ़ें: IPL 2020: धोनी की वापसी को लेकर सहवाग ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले

बीसीसीआई से की है खास अपील
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 13वें सीजन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के करीब 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ऐसे में अगर इन खिलाड़ियों को 6 दिन के अनिवार्य आइसोलेशन में रहना पड़ा तो जाहिर तौर पर उन्हें अपना पहला मैच मिस करना पड़ सकता है।
इसको लेकर इन खिलाड़ियों ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से अनुरोध किया है कि उनके आइसोलेशन के वक्त को 6 के बजाय 3 दिन का कर दिया जाये ताकि ज्यादातर खिलाड़ी लीग में अपने पहले मैच में चयन के लिये उपलब्ध रहें। हालांकि आईपीएल की तैयारियों को देखने के लिये यूएई पहुंची गांगुली एंड टीम ने खिलाड़ियों की इस मांग पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

खिलाड़ियों ने बोर्ड को लिखा है पत्र
रिपोर्ट के अनुसार इन खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से क्वारंटीन के वक्त को कम करने के लिये मेल किया है। इस बारे में बात करते हुए बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्र ने नाम छुपाने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से पुष्टि की है।
उन्होंने कहा, ‘हां, बीसीसीआई अध्यक्ष के नाम से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने एक मेल किया है जिसमें उन्होंने आइसोलेशन के वक्त को घटाने की मांग की है। इन खिलाड़ियों ने समय को कम करने का अनुरोध करते हुए तर्क दिया है कि वो पहले से ही ऑस्ट्रेलिया और फिर ब्रिटेन में बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में हैं। ऐसे में उनके आइसोलेशन टाइम को कम करके उन्हें बायो-बबल में एंट्री करने की अनुमति दे देनी चाहिये, क्योंकि वो सभी बायो-बबल से बाहर किसी के संपर्क में नहीं आये हैं।'

तय नहीं है क्या होगा बीसीसीआई का फैसला
गौरतलब है कि जिन खिलाड़ियों को आईपीएल का हिस्सा बनना है वो सभी साउथैम्पटन और मैनचेस्टर के हिल्टन होटल में रुके थे जो कि स्टेडियम का ही हिस्सा है। बोर्ड के अनुसार यहां पर हर पांचवे दिन निरिक्षण किया जा रहा है और इंग्लैंड से निकलते हुए भी इन खिलाड़ियों का टेस्ट किया जायेगा। जिसके बाद खिलाड़ियों का तीसरे दिन भी टेस्ट कराया जायेगा।
उन्होंने कहा, ‘अगर आप इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की सुरक्षा इंतजाम को देखेंगे, तो खिलाड़ियों के कमरों में सफाईकर्मियों को भी जाने अनुमति नहीं है। इसके अलावा वो कॉर्पोरेट नहीं बल्कि एक चार्टर्ड विमान से आयेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
