दूसरे ODI से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका, कप्तान मोर्गन-सैम बिलिंग्स का खेलना संदिग्ध
पुणे। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और सैम बिलिंग्स का खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। दरअसल दोनों ही खिलाड़ी पहले वनडे मुकाबले के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है और होनों की खिलाड़ियों का अगला मुकाबला खेलना संदिग्ध है। पहले वनडे में 66 रन से हारने के बाद इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से पीछे हो गई है, ऐसे में टीम के दो अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से टीम को वनडे सीरीज में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार इयोन मोर्गन के दाएं हाथ का अंगूठा और एक उंगली पर चोट लग गई थी और चार टांके लगाने पड़े। वही सैम बिलिंग्स के कॉलरबोन में चोट लग गई। बिलिंग्स जब बाउंड्री पर चौका रोकने की कोशिश कर रहे थे तो इसी दौरान डाइव लगाते समय उनके कॉलर बोन में चोट लग गई। मैच के बाद मोर्गन ने कहा कि हम 48 घंटे तक इंतजार करेंगे और देखेंगे कि यह चोट कैसी है, शुक्रवार के मुकाबले से पहले अधिक से अधिक समय हम अंतिम फैसला लेने के लिए लेंगे। बता दें कि पहले मुकाबले में मोर्गन ने 22 रन बनाए और भारत के 318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 251 रन पर ही सिमट गई।
इंग्लैंड की हार के बाद मोर्गन ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी 100 फीसदी नहीं थी। मैच के दौरान खराब फील्डिंग और चोटिल खिलाड़ी टीम के लिए चुनौती है। आगे के मैच के बारे में मोर्गन ने कहा कि वह अपने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मौका देंगे, इसका मतलब मैट पार्किंसन और रीस टोपली और लियाम लिविंगस्टोन को अगले मैच में मौका मिल सकता है। मोर्गन ने कहा कि ओडीआई क्रिकेट हमारे स्क्वॉड को बेहतर करने का मौका है, लिहाजा आने वाले मैचों खिलाड़ियों के पास मौका है। बता दें कि दूसरा वनडे मुकाबला 26 मार्च को पुणे में खेला जाएगा। एक तरफ जहां टीम इंडिया मैच में जीत दर्ज करके सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश करेगी तो इंग्लैंड सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
