Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संदीप कुमार, राहुल ने किया टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालिफाई

नई दिल्लीः टोक्यों ओलम्पिक को लेकर झारखंड से एक बड़ी खबर आई है। झारखंड के रांची में 8वीं नेशनल रेस वॉकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें हरियाणा के नायब सुबेदार संदीप कुमार और राहुल ने टोक्यो ओलम्पिक 2021 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

संदीप कुमार 16 जाट रेजिमेंट से ताल्लुक रखते हैं और राहुल 18 ग्रेनेडियर्स से सम्बंधित हैं। ये दोनों ही अगले ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

नायब सूबेदार संदीप कुमार ने प्रतियोगिता में 1 घंटा 20 मिनट 26 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता है और नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है।

20 किलीमीटर की इस वॉकिंग रेस में राहुल का समय 1 घंटा 20 मिनट 26 सेकेंड रहा।

बता दें कि टोक्यो में ओलम्पिक इस साल के बाद में होने जा रहे हैं। ओलम्पिक पर कोरोनावायरस के प्रसार ने जबरदस्त असर डाला है और पिछले साल होने वाली इस महाप्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया था।

भारत में इसी सप्ताह की शुरुआत में खेल मंत्रालय ने हेल्थ मंत्रालय से अनुरोध किया था कि ओलंपिक में भागेदारी करने वाले हर एथलीट को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 की वेक्सीन लग जानी चाहिए।

इससे पहले, खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि ओलंपिक-बाध्य एथलीटों को वैक्सीन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी और वे स्वास्थ्य मंत्रालय से मार्गदर्शन और सलाह लेंगे। इसके अलावा, पिछले महीने, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा था कि ओलंपिक-बाउंड एथलीटों का टीकाकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 19:13 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+