For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैंपियंस लीग: नया कार्यक्रम बड़ी चुनौती

By Staff
नई दिल्ली, 30 नवंबर: मुंबई में हुए आतंकी हमलों के कारण प्रथम चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता को टाल दिया गया। चैंपियंस लीग आयोजन समिति ने कहा कि यह प्रतियोगिता अगले वर्ष जनवरी में कराई जाएगी, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इसके लिए मई तक समय निकाल पाना असंभव दिख रहा है।

सबसे पहले जनवरी, 2009 से लेकर 29 मई तक के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकम पर नजर डालते हैं। इसके बाद यह अपने आप साफ हो जाएगा कि चैंपियंस लीग के लिए समय निकालना कितना मुश्किल है।

हालांकि आयोजन समिति ने कहा है कि वह जल्द ही इसके लिए समय निकालने के लिए बातचीत का दौर शुरू करने जा रही है। अगले वर्ष 3-7 जनवरी तक आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है।

4 फरवरी से 19 फरवरी तक भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा प्रस्तावित है। हालांकि इसे लेकर अभी भारत सरकार का अंतिम फैसला नहीं आया है। 11 जनवरी से 13 जनवरी तक आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच ट्वेंटी-20 मैच खेले जाने हैं। 16 से 30 जनवरी तक आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय श्रंखला खेली जानी है।

अब फरवरी महीने की बात करते हैं। 1-13 फरवरी, 2009 तक आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच एकदिवसीय श्रंखला खेली जानी है। 15 फरवरी को आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच ट्वेंटी-20 मैच होगा।

26 फरवरी, 2009 से 17 अप्रैल तक आस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर होगी। इस बीच 8 मार्च से 7 अप्रैल तक भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। 10 अप्रैल से इंडियन प्रीमियर लीग शुरू हो रहा है, जो 29 मई तक चलेगा।

चैंपियंस लीग का कार्यक्रम एक सप्ताह का है। पांच महीने के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में एक सप्ताह का समय निकाल पाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और चैंपियंस लीग आयोजन समिति के लिए बड़ी बात नहीं लेकिन इसके लिए उन देशों को अपना कार्यक्रम छोटा करने के लिए राजी करना होगा, जिनके बीच इस दौरान मैच खेले जाने हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+