SRH vs KKR: सनराइजर्स को करना होगा मार्श की जगह एक बदलाव, ये है दोनों संभावित प्लेइंग XI
नई दिल्लीः आज दो ऐसी टीमों के बीच मैच होने जा रहा है जिन्होंने अपना पहला मुकाबला हारा है। ये टीमें हैं कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद। केकेआर की टीम को पिछले मुकाबले में जहां मुंबई इंडियंस से हार झेलनी पड़ी तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को आरसीबी से।
दोनों ही टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे विराजमान हैं। इस बात की संभावना बहुत कम है कि केकेआर की टीम में कोई बदलाव होगा क्योंकि शुरुआती हार को यह टीम बहुत ज्यादा मंधन के तौर पर नहीं लेगी। लेकिन टीम की नजरें अपने युवा ओपनर शुबमन गिल के अलावा इयोन मॉर्गन और आंद्रे रसेल पर जरूर होंगी। पिछले मैच में एक बल्लेबाजी क्रम के तौर पर यह बड़े नाम कुछ खास नहीं कर सके थे। हालांकि कप्तान दिनेश कार्तिक 30 रन बनाकर टच में दिख रहे थे।
इसके अलावा गेंदबाजी में पैट कमिंस की फॉर्म को देखना भी केकेआर की उत्सुकता होगी क्योंकि वे पिछले मैच में खराब गेंदबाजी के कारण 3 ही ओवर फेंक पाए थे। इसके अलावा एक बार फिर शिवम मावी की गति देखने के लिए भारतीय फैंस उत्साहित होंगे।
केकेआर की संभावित इलेवन- सुनील नरेन, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक (wk, c), नितीश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, निखिल नाइक, पैट कमिंस, शिवमन मावी, संदीप वारियर, कुलदीप यादव।
वहीं दूसरी ओर डेविड वार्नर को मिशेल मार्श की चोट के बाद अपने टीम में एक बदलाव करना होगा। यह ऑलराउंडर प्रतियोगिता से बाहर हो चुका है और अगर केन विलियमसन फिट हैं तो उनको स्वतः ही चुन लिया जाएगा। वर्ना मोहम्मद नबी या फैबियन एलन में किसी को मौका मिलेगा।
टीम डेविड वार्नर से रन बनाने की उम्मीद करेगी और विजय शंकर से फॉर्म में वापसी की भी अपेक्षा होगी। बाकी टीम वहीं खेलती लग रही है जो पिछले मैच में थी-
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- जॉनी बेयरस्टो (wk), डेविड वार्नर (c), केन विलियमसन / मोहम्मद नबी / फैबियन एलन, मनीष पांडे, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
