3 भारतीय सलामी बल्लेबाज, जिन्होंने इस IPL में अबतक बनाए सर्वाधिक रन
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। लगातार एक के बाद एक मैच में भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल इस आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनान वाले शीर्ष तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऐसे में आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि पंजाब की टीम की सलामी बल्लेबाजी कितनी मजबूत है। वहीं तीसरे नंबर टीम के पास क्रिस गेल, इसके बाद निकोलस पूरन जो विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं और इस आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। टीम के पास बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। (आंकड़े 20 अक्टूबर तक के मैच तक)
केएल राहुल, शिखर धवन और मयंक अग्रवाल इस आईपीएल के सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एक तरफ जहां केएल राहुल इस सीजन में अबतक पांच अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं तो दूसरी तरफ शिखर धवन लगातार दो मैचों में शतक बनाने वाले आईपीएल के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए हैं, दोनों ही पारियों में वह नाबाद लौटे। वहीं मयंक अग्रवाल की बात करें तो वह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं और लगातार वह इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
के एल राहुल- 540 रन, औसत- -67.50, स्ट्राइक रेट-135.67
शिखर धवन- 465 रन, औसत 66.42, स्ट्राइक रेट- 149.03
मयंक अग्रवाल- 398 रन, औसत 39.80, स्ट्राइक रेट 155.46
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
