IPL 2020 : सट्टेबाजी में फंसा मुंबई का पूर्व भारतीय क्रिकेटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। वर्सोवा पुलिस ने मुंबई के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन मॉरिस को आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। माॅरिस ने ओडिशा के लिए 1995 और 2007 के बीच कुल 44 प्रथम श्रेणी के खेल और 51 लिस्ट ए के मेच खेले। उनके साथ अन्य दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद वर्सोवा में मॉरिस को उनके घर गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने घर से लैपटॉप और सेलफोन भी जब्त किए हैं। मॉरिस सोमवार (9 नवंबर) को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने टीओआई के हवाले से कहा, "मॉरिस आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने में शामिल था।"
गाैर हो कि मॉरिस का खेल में भ्रष्टाचार में शामिल होना कोई नई बात नहीं है। पिछले साल उन्हें अल जजीरा टीवी द्वारा स्टिंग ऑपरेशन करने के बाद नामित किया गया था। उनके साथ, पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज हसन रजा को भी वीडियो में देखा गया था, क्योंकि उन्होंने अंडरकवर रिपोर्टर से टी 20 टूर्नामेंट में स्पॉट फिक्सिंग के बारे में बात की थी। बाद में, मॉरिस ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया था और जोर दिया था कि उन्हें एक फिल्म के लिए ऑडिशन के लिए बुलाया गया था।
विवादों से दूर रहने के लिए, मॉरिस ने विद्रोही लीग, आईसीएल में भी खेला था। वह विवादास्पद टूर्नामेंट में मुंबई चैंप्स के लिए खेले थे। पिछले साल, उन्हें चार अन्य लोगों के साथ, कुर्ला से एक लोन एजेंट का 2 लाख रुपए वसूलने के लिए अपहरण करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि कि चार बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स मंगलवार (10 नवंबर) इस खिताब के लिए लड़ेंगी। दिल्ली कैपिटल ने रविवार को आईपीएल 2020 के दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद पर 17 रन की जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह बुक की। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली को 57 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। मुंबई इंडियंस अपने पांचवें आईपीएल खिताब पर नजर गड़ाए हुए है जबकि दिल्ली पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने के बाद अपनी पहली नजर बनाए हुए है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
