एशेज सीरीज, चौथा टेस्ट: एलिस्टर कुक के रिकॉर्ड डबल शतक से इंग्लैंड बेहद मजबूत

मेलबर्न। एशेज सीरीज गंवा चुकी इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए खेल के तीसरे दिन पहली पारी के आधार पर 164 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन चौथे दिन का खेल शुरू होते ही पहली गेंद पर जेम्स एंडरसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। कुल मिलाकर इंग्लैंड अपनी बढ़त को और ज्यादा नहीं कर सकी। खेल के तीसरे दिन इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 491 रन बनाए। तीसरे दिन एलिस्टर कुक ने शानदार दोहरा शतक जड़ा और वो खेल खत्म होने तक 244 रनों पर नाबाद रहे। एलिस्टर कुक का बेहतरीन साथ स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया जिन्होंने 56 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान जो रूट ने 66 रन बनाए। बता दें कि ये कुक के करियर का पांचवां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक था।

एक समय इंग्लैंड ने अपने 8 विकेट 373 रनों पर गंवा दिए थे। ऐसा लगा कि ऑस्ट्रेलिया जल्द ही इंग्लिश पारी को समेट देगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टुअर्ट ब्रॉड ने कुक का अच्छा साथ देते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और उनके साथ शतकीय साझेदारी कर डाली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड (3), नाथन लॉयन (3) और पैट कमिंस ने 3 विकेट झटके।

गौरतलब है कि इससे पहले कुक के लिए ये ऐशेज सीरीज फ्लॉप जा रही थी। लेकिन उन्होंने खुद को एक बार फिर से साबित करते हुए दिखा दिया कि वो टेस्ट क्रिकेट के लीजेंड हैं। कुक चौथे टेस्ट में 10 घंटे 37 मिनट से लगातार बल्लेबाजी कर रहे हैं। एलिस्टर कुक इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में दो दोहरे शतक जड़े हैं। इससे पहले वेली हैमंड ने 1928, 1933 और 1936 में एक कैलेंडर ईयर में दो दोहरे शतक लगाए थे।

इसके अलावा नाबाद 244* रन बनाने के साथ ही अब एलिस्टर कुक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। एलिस्टर कुक के टेस्ट में 11956 रन हो गए हैं। उन्होंने महेला जयवर्धने (11814), शिवनारायण चंद्रपॉल (11867) और ब्रायन लारा (11953) को पछाड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर (15921) रनों से साथ सबसे आगे हैं।

Story first published: Thursday, December 28, 2017, 16:05 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+