नयी दिल्ली 15 दिसंबर. वार्ता. आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर चेतन चौहान ने आज कहा कि .टीम इंडिया. वर्ष 2001 की तरह एक बार फिर कंगारूओं के विजय रथ को रोकने में कामयाब रहेगी
भारतीय टीम का मैनेजर बनाये जाने पर यहां आयोजित सम्मान समारोह में चौहान ने कहा कि अगले सप्ताह शुरू हो रहे दौरे पर भारत आस्ट्रेलिया क ी लगातार 14 जीतों के क्रम को तोडकर वर्ष 2001 के इतिहास की पुनरावृत्ति करेगा1 भारत के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा.. वर्ष 2001 में आस्ट्रेलिया लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने के बाद भारत आया था लेकिन उसे यहां पर 1..2 से हारना पडा1 उस वक्त टीम का मैनेजर मैं ही था और अब एक बार फिर लगातार 14 टेस्ट जीत चुकी आस्ट्रेलियाई टीम भारत के मुकाबले खडी होगी1 संयोग से इस बार भी मैं भारतीय टीम के साथ बतौर मैनेजर जुडा रहूंगा और उम्मीद करता हूं कि भारत कंगारूओं का विजय रथ रोकने में कामयाब रहेगा1. उन्होंने आस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही भारतीय टीम को काफी संतुलित बताते हुये कहा कि इसमें कोई कमी नहीं है और पिछले समय में विदेशी दौरों पर लगातार बढिया प्रदर्शन का भी उसे फायदा मिलेगा1 प्रेम पार्थिव जगबीर1546जारी वार्ता