सानिया की एकल रैंकिंग में गिरावट. युगल में सुधार
नई दिल्ली. 15 अक्टूबर .वार्ता. क्रेमलिन आेपन के पहले ही दौर में बाहर होने से सानिया मिर्जा की डब्ल्यूटीए रैंकिंग प्रभावित हुई है1 आज जारी रैंकिंग में वह एक अंक गिरकर 30वें स्थान पर पहुंच गई हैं
क्रेमलिन आेपन में 20 वर्षीय हैदराबादी बाला अपनी क्षमता के अनुरूप संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर पाई और पहले ही दौर में अजेटीना की गिसेला दुल्को के हाथों पराजय का मुंह देखना पडा
हालांकि युगल में सानिया की रैंकिंग में सुधार हुआ है और वह एक पायदान की छलांग के साथ 19वें स्थान पर आ गई हैं1 क्रेमलिन कप में सानिया और स्विटजरलैंड की पेट्टी श्निडर की जोडी क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी जहां उन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त कारा ब्लैक और लिजेल ह्यूबर के हाथों शिकस्त मिली
पुरूषों की एकल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना नौ पायदान लुढककर 260वें स्थान पर और प्रकाश अमृतराज भी दो अंक गिरकर 270वें स्थान पर पहुंच गए हैं
युगल में लिएंडर पेस और महेश भूपति व्यक्तिगत रैंकिंग में क्रमश: 17वें और 21वें स्थान पर बरकरार हैं1 बोपन्ना की रैंकिंग में सात अंकों का सुधार हुआ है और वह 79वें स्थान पर आ गए हैं
प्रकाश प्रेम रामलाल1504वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications