रियो डी जनेरियो। एक तरफ भारतीय खिलाड़ियों का रियो में अभी तक काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा है वहीं दूसरी ओर अब खेल मंत्री विजय गोयल का वहां पर विवादों में फंसना खेल प्रेमियों को झटका दे गया है।
आपको बता दें कि ओलंपिक ऑर्गनाइजिंग कमेटी ने खेल मंत्री विजय गोयल का पास कैंसल करने की धमकी दी है क्योंकि उनका कहना है कि विजय गोयल उन लोगों को भी गेम वेन्यू तक लेकर आ रहे हैं जिन्हें पास नहीं दिया गया है। यही नहीं कमेटी का कहना है कि विजय गोयल के साथ आये बिना पास के लोग काफी अभद्र और एग्रेसिव भी हैं और उन्होंने कुछ लोगों के साथ हॉट-टॉक और गलत बर्ताव भी किया है।
जबकि ओलंपिक ऑर्गनाइजिंग कमेटी की कॉन्टिनेंटल मैनेजर सारा पीटरसन ने कहा है कि हमें भारतीय खेल मंत्री और उनके साथ आये लोगों का व्यवहार पसंद नहीं आ रहा है। उन लोगों ने काफी खराब बर्ताव ऑर्गनाइजिंग कमेटी के साथ किया है जिसके चलते हमें विजय गोयल का मान्यता कार्ड कैंसल करना पड़ सकता है।
To my knowledge, we have been following all rules & regulations. We are committed to the spirit of Olympics & back our Indian players. (1/2)
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) 11 August 2016
हालांकि विजय गोयल ने इस बारे में ट्विटर पर भी सफाई दी है। उन्होंने सारे आरोपों को निराधार और गलत बताते हुए कहा है कि कहीं कुछ गलतफहमी हुई है। हम नियमों का पालन कर रहे हैं।
There seems to be some misunderstanding as we have followed all protocols as advised by the organizers. ( 2/2 )
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) 11 August 2016