ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सत्यव्रत से की सगाई, दिसंबर में होगी शादी

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक 2016 में भारत को पहला पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रविवार को अपने 'सुल्तान' यानी अपने ब्वॉयफ्रेंड और रेसलर सत्यव्रत कादियान से सगाई कर ली। उन्होंने रोहतक स्थित अपने घर में सादे ढंग से आयोजित हुए समारोह में रीति-रिवाज से सगाई की।

पहले से है दोनों का परिचय

सत्यव्रत कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत चुके हैं और वह साक्षी से उम्र में एक साल छोटे यानी 23 साल के हैं। सत्यव्रत और साक्षी एक-दूजे को पहले से ही जानते हैं।

नरेंद्र मोदी पर भड़के अनुराग कश्यप तो अभिजीत भट्टाचार्य ने ऐसे सुनाई खरी-खोटी

पिता के अखाड़े में सीखते हैं कुश्ती

सत्यव्रत के पिता पहलवान सत्यवान अर्जुन पुरस्कार जीत चुके हैं और सत्यव्रत अपने पिता के रोहतक स्थित अखाड़े में ही प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने 2010 में यूथ ओलंपिक का कांस्य पदक भी जीता था। कहा जाता है कि साक्षी मलिक और सत्यव्रत के बीच एक कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान इश्क हुआ।

सूरत: अरविंद केजरीवाल की रैली का सर्जिकल स्‍ट्राइक पर बयान को लेकर विरोध, दिखाए गए काले झंडे

पारिवारिक सदस्य हुए शामिल

साक्षी मलिक और सत्यव्रत की सगाई में लड़के और लड़की के अलावा केवल पारिवारिक सदस्य ही शामिल हुए। इन दोनों की इसी साल दिसंबर तक शादी हो सकती है। शादी की तारीख फिलहाल तय नहीं हुई है। ये दोनों ही लोग रेलवे में खेल कोटे पर नौकरी भी करते हैं।

Story first published: Monday, October 17, 2016, 2:11 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+