For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ओलंपिक मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक बोली, हरियाणा सरकार कब पूरा करेगी अपना वादा?

साक्षी मलिक ने ट्वीट कर कहा है कि मैंने देश के लिए मेडल लाने का अपना वादा पूरा किया है, लेकिन हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी?

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने ट्वीट करके हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को भी निशाने पर लिया है। साक्षी मलिक का कहना है कि ओलंपिक पदक जीतने के बाद किए गए ऐलान अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें वो प्रोत्साहन राशि नहीं मिली जिसका ऐलान सरकार की ओर से किया गया था। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल, हरियाणा सरकार के खेल मंत्री अनिल विज और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर पर किए गए वादे को पूरा नहीं करने की बात कही है। दूसरी ओर से हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने साक्षी मलिक को ढ़ाई करोड़ रुपये और नौकरी का वादा पूरा किया है।

हरियाणा सरकार पर साक्षी का निशाना

साक्षी मलिक ने ट्वीट कर कहा है कि मैंने देश के लिए मेडल लाने का अपना वादा पूरा किया है, लेकिन हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी? एक और ट्वीट में साक्षी मलिक ने कहा कि ओलंपिक मेडल जीतने पर हरियाणा सरकार की ओर किए गए ऐलान क्या केवल मीडिया के लिए ही थे?

बीजेपी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने साक्षी मलिक के मेडल जीतने पर 2.5 करोड़ रुपये का इनाम और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था। राज्य सरकार की ओर से किया गया था कि साक्षी मलिक को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का रेसलिंग डायरेक्टर नियुक्त की जाएंगी। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साक्षी मलिक को प्रदेश में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम का ब्रांड अंबेस्डर बनाने का ऐलान किया था। साक्षी मलिक ने उन्हीं वादों का जिक्र करते हुए कहा कि मेडल का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी। वहीं हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने साक्षी मलिक को ढ़ाई करोड़ रुपये और नौकरी का वादा पूरा किया है। बता दें कि साक्षी मलिक भारत की पहली महिला पहलवान हैं जिन्होंने ओलंपिक में 58 किलोग्राम फ्रीस्टाईल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

इसे भी पढ़ें:- हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज बोले- गुरमेहर के समर्थकों को देश से बाहर फेंक देना चाहिए

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+