रियो ओलंपिक के बीच में ही फेलप्स बोले, 'संन्यास लेने के लिए तैयार'

By Sachin Yadav

रियो डे जनेरियो। दुनिया भर में माइकल फेलप्स के लाखों समर्थक हैं। अपने सम​र्थकों का प्यार पाकर हर कोई खुश होता है और अपने समर्थकों की बात भी मानता है। पर शायद आने वाले समय में माइकल फेलप्स का खेल की शानदार तैराकी को उनके समर्थक नहीं देख पाएंगे। माइकल फेलप्स ने रियो ओलंपिक के बाद रिटायर होने का मन बना लिया है।

शुक्रवार को माइकल फेलप्स ने अपना 27वां ओलंपिक मेडल जीतने के बाद यह घोषणा कर दी। माइकल फेलप्स ने 100 मीटर फ्री स्टाइल बटर फ्लाई तैराकी स्पर्धा में यह पदक जीता।

माइकल फेलप्स ने अपने आगे खेलने की ​तस्वीर को साफ करते हुए कहा कि अब मैं आगे ओलंपिक में हिस्सा लेने नहीं जा रहा हूं। और इस बात पर मैं पूरी तरह से कायम रहूंगा।

उन्होंने कहा कि इस खेल के लिए मेरा अपना दिमाग और 24 साल दिए हैं। और अब मैं खुश हूं जिस तरह से ​चीजें पूरी हो रही हैं।

फेलप्स ने कहा कि वर्ष 2012 में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। पर बाद में वो अपनी शर्तों पर इस खेल में शामिल होने और खुद को साबित करने के लिए वापस आ गए।

चार साल पहले ली क्लोज ने 200 मीटर बटरफ्लाई टाइटल को फेलप्स को हरा कर खुद के नाम कर लिया था। पर चार साल बाद फेलप्स ने उसी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर अपने ​मिशन को पूरा कर लिया।

रियो ओलंपिक में अभी तक फेलप्स चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। ओलंपिक में अभी तक 22 गोल्ड मेडल उनके नाम हैं। शनिवार को होने वाली 4x100 उनकी अंतिम फेयरवेल स्वीमिंग स्पर्धा होगी।

फेलप्स ने कहा कि अब मैं रिटायरमेंट के लिए तैयार हूं। मैं खुश हूं। चार साल पहले लिए गए निर्णय के बाद आज के निर्णय के बारे में सोचता हूं तो लगता ​है कि आज में ज्यादा अच्छे निर्णय ले सकता हूं। रिटायरमेंट के बाद में अधिक से अधिक समय अपनी बेटै बूमर और मंगेतर निकोल के साथ बिताना पसंद करूंगा।

Story first published: Saturday, August 13, 2016, 11:42 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+