ओलंपिक के बाद प्रेमिका निकोल संग शादी करेंगे गोल्डेन मैन माइकल फेलप्स?

नई दिल्ली। इन दिनों चारों ओर केवल गोल्डेन मैन तैराक माइकल फेलप्स के ही चर्चे हैं। केवल खेल ही नहीं बल्कि अपने निजी रिश्तों को लेकर इन दिनों सुर्खियां बने माइकल के बारे में कहा जा रहा है कि माइकल ओलंपिक के बाद अपनी प्रेमिका और अपने बच्चे की मां निकोल जॉनसन से शादी करने वाले हैं।

'माइकल फेलप्स ही बप्पी लहरी को हरा सकते हैं'

इस बात को बढ़ावा उस वक्त और मिल गया जिस समय ओलंपिक में तीसरा गोल्ड जीतने के बाद माइकल सीधे ताली बजाते हुए दर्शक दीर्घा में खड़ी अपनी गर्लफ्रेंड निकोल और बेटे बूमर के पास गये और दोनों को गले लगा लिया।

रियो ओलंपिक 2016: 21 गोल्ड जीतने वाले माइकल फेलप्स की लाइफ के कुछ रंग 'ग्रे' भी...

मालूम हो कि सफलता की नई कहानी लिखने वाले माइकल और निकोल के रिलेशनशिप की बात साल 2009 में मीडिया के सामने आयी थी जिसे दोनों ने स्वीकार भी कर लिया था लेकिन लगातार तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का साल 2012 में अज्ञात कारणों के कारण ब्रेक-अप हो गया था। लेकिन साल 2015 में दोनों फिर से करीब आये और दोनों ने दुनिया के सामने अपनी सगाई का ऐलान किया।

Love Story: इश्क होता है क्या...कोई वेंकटेश प्रसाद से पूछे...

सगाई के कुछ महीने बाद ही मई 2015 में निकोल ने माइकल के बेटे बूमर को जन्म दिया जिसके बाद से लगातार दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि माइकल ओलंपिक तक शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन ओलंपिक के बाद वो जल्द ही निकल संग विवाह बंधन में बंधेंगे। गौरतलब है निकोल जॉनसन मॉडलिंग की दुनिया का एक बड़ा नाम है वो साल 2010 में मिस कैलिफोर्निया भी रह चुकी हैं।

Story first published: Thursday, August 11, 2016, 14:52 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+