रियो डी जनेरियो। आखिरकार भारत के पदकों की वीरान पड़ी झोली को फ्रीस्टाइल महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपने हुुनर के दम पर आबाद कर दिया। मलिक ने रियो में कांस्य पदक जीतकर देश को बेइंतहा खुशी दी है। मात्र 23 साल की देश की इस बेटी ने कजाकिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में हराकर जीत हासिल की है।
कोरिओका एरेना-2 मे हुए इस मुकाबले मे एक समय साक्षी 0-5 से पीछे थीं लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने उलट-पलट करते हुए इसे 8-5 से जीत लिया और इसके साथ ही साक्षी ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
आईये इतिहास रचने वाली साक्षी मलिक के जीवन और करियर पर डालते हैं एक नजर..
एक नजर साक्षी मलिक के मेडल पर