गोल्ड मेडल लेकर लौटेगा मेरा बेटा, पूरे गांव के साथ योगेश्वर की मां कर रही हैंं हवन
नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक में देश के लिए मेडल का रंग बदलने (सिल्वर, कांस को गोल्ड मेडल में) की खातिर आज शाम 5 पहलवान योगेश्वर दत्त रिंग में उतरेंगे। मैच आज शाम को शुरु होगा लेकिन योगेश्वर को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में हवन होने शुरु हो गए हैं। बात अगर योगेश्वर के गांव भैंसवाल कलां की करें तो यहां सुबह से ही उनकी जीत की दुआ मांगने के लिए हवन हो रहा है।
हवन के लिए पूरा गांव उमड़ा है। योगेश्वर के बड़े भाई मुकेश, मां सुशीला देवी और भाभी हवन में जुटे हुए हैं ताकि वो गोल्ड मेडल लेकर वापस लौटें। गांव की बहनें व माताएं तो योगेश्वर की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
योगेश्वर ने किया है मां से वादा, गोल्ड लेकर लौटूंगा
पहलवान योगेश्वर ने फोन पर अपनी मां से कहा है कि ''मां आप चिंता न करो, गोल्ड के लिए जान लगा दूंगा और गोल्ड लेकर ही लौटूंगा''। योगेश्वर के फोन के बाद शनिवार को गांव कलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर में वहां के ग्रामीणों ने योगेश्वर के लिए विजयश्री यज्ञ किया। इस यज्ञ में योगेश्वर दत्त की मां सुशीला देवी भी पहुंची। उन्होंने योगेश्वर के लिए जीत की दुआएं करते हुए हवन यज्ञ में आहुति भी डाली।
Sonipat (Haryana): Friends and family perform ‘havan’ for wrestler #YogeshwarDutt ahead of his #Rio2016 bout pic.twitter.com/shA3t6oc2w
— ANI (@ANI_news) August 21, 2016
गांव में योगेश्वर का मैच देखने के लिए लगा है प्रोजेक्टर
योगेश्वर के मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए गांव में प्रोजेक्ट भी लगवाया गया है। इस दौरान बिजली कटौती न हो इसके लिए बाकायदा बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को हिदायत दी है। मैच शुरू होते ही गांव के लोग एक साथ बैठेंगे। आपको बता दें कि ये योगेश्वर का ये आखिरी ओलंपिक है। योगेश्वर अपनी पहली बाउट में मंगोलिया के पहलवान अंज़ोरिगीं मंडखणारं से भिड़ेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
