नौ हजार से ज्यादा धावक भाग लेंगे बेंगलूर मैराथन में
बेंगलूर 15 दिसंबर .वार्ता. चौबीस विदेशियों समेत नौ हजार से अधिक धावक रविवार को यहां बेंगलूर अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में हिस्सा लेंगे1 कर्नाटक एथलेटिक्स संघ के महासचिव सत्यनारायण ने आज यहां बताया कि केन्या. मलेशिया. बि्रटेन. इथियोपिया. इंडोनेशिया. अमरीका. उगांडा. ईरान और श्रीलंका के धावक इस मैराथन में हिस्सा लेंगे1 इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विदेशियों में सबसे ज्यादा आठ एथलीट इथियोपिया के हैं1 श्रीलंका के छह. केन्या के पांच और अन्य देशों के एक..एक धावक नजर आएंगे1 नीलम . सत्यभामा . इरप्पा . राधाकृष्ण . शिवानंद . विपुल सरीन. प्रीजा श्रीधरन और प्रीति समेत भारत के कई अंतर्राष्ट्रीय धावक 25 हजार डालर की इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं1 सत्यनारायण ने कहा कि पूरे और आधे दोनों मैराथन में रोमांचक होड होने की संभावना है1 41.095 किलोमीटर का पूरा मैराथन 0600 बजे शुरू होगा 1 हाफ मैराथन 0615 बजे और पांच किलोमीटर का चैरिटी रन 0900 बजे शुरू होगा1 पार्थिव उप्रेती जगबीर1618वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications