Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राम गोपाल वर्मा का विवादित Tweet, एक सिल्वर मेडल पर इतना जश्न और देश महान..

मुंबई। एक बार फिर से फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने विवादित ट्वीट करके आलोचकों को आमंत्रण दिया है, इस बार उनके निशाने पर हैं रियो ओलंपिक में भाग लेने गये भारतीय खिलाड़ी।

शोभा डे तो विवादित tweets की मल्लिका हैं, रियो पर नया क्या है

रियो में इंडिया को दो मेडल मिले, जिसके जश्न में इस समय पूरा भारत डूबा हुआ है वहीं दूसरी ओर राम गोपाल वर्मा को ये जश्न चुभ रहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि भारत के एक सिल्वर मेडल जीतने पर ऐसे जश्न मन रहा है जिसकी इंतहा नहीं है, अमेरिका के 46 गोल्ड, 37 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज जीतने की तुलना एक सिल्वर से की जा रही है।

महिला विधायक अंगूरलता को देखकर रामगोपाल हुए ऑउट ऑफ माइंड, किया विवादित ट्वीट

32 करोड़ की जनसंख्या वाले अमेरिका देश में 46 गोल्ड मेडल आते हैं, 5 करोड़ की आबादी वाला दक्षिण कोरिया 9 गोल्ड जीतता है और 120 करोड़ की आबादी वाले भारत में गोल्ड तो छोड़ो एक सिल्वर मेडल मिलता और फिर भी कहा जाता है कि मेरा भारत महान। तो बताइये अमेरिका और कोरिया के लोग अपने लिए क्या कहेंगे?

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर के जरिये तीखी बातें कही हैं, इससे पहले भी वो कई बार इस तरह के विवादित ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने भगवान गणेश को भी नहीं छोड़ा था।

गौरतलब है कि रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की नाकामी पर मशहूर लेखिका शोभा डे भी विवादित ट्वीट करके फंस चुकी हैं, आम से लेकर खास तक सभी ने उनकी ट्वीट के लिए आलोचना की थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+