For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महिला MMA चैम्पियन बनने से चूकी ऋतु फोगाट, कॉनर मैक्ग्रेगर ने बढ़ाया मनोबल

नई दिल्ली। शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु "द इंडियन टाइग्रेस" फोगाट के हाथ निराशा लगी। उन्हें ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में थाईलैंड की स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर बेल्ट उनके हाथों से छिन गई। मुकाबले में भारतीय एथलीट ने अपनी विरोधी को टेकडाउन करने के कई प्रयास किए। पहले राउंड में अधिकांश समय पर क्लिंच गेम देखने को मिला, वहीं दूसरे राउंड में स्टैम्प ने शानदार डिफेंसिव गेम दिखाते हुए फोगाट को ट्रायंगल चोक में जकड़ा और उसे बाद में आर्मबार में तब्दील किया, जिसके खिलाफ "द इंडियन टाइग्रेस" टैप आउट कर बैठीं।

अब आयरिश मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड कॉनर मैक्ग्रेगर ने एक ट्वीट के जरिए फोगाट का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "ऋतु फोगाट, आज तुम्हारा दिन नहीं था। मुझे उम्मीद है कि ये हार आगे तुम्हें सफलता हासिल करने में मददगार होगी। हमें निरंतर आगे बढ़ते रहना है।"

और पढ़ें: कैसे जहीर खान की छोटी सी सलाह ने बदल दी हर्षल पटेल की किस्मत, गेंदबाजी में आ गई धार

मैक्ग्रेगर अपने MMA करियर में UFC फेदरवेट और डबल-लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं। उनके शब्द जरूर ऋतु को इस बड़ी हार से उबरने में मदद करेंगे। आयरिश सुपरस्टार ना सिर्फ दुनिया के सबसे मशहूर फाइटर्स में से एक हैं बल्कि वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी भी हैं। अपनी फाइट के बाद फोगाट ने भी फैंस की उम्मीदों पर खरा ना उतर पाने पर माफी मांगी और धमाकेदार अंदाज में वापसी का भरोसा दिया।

फोगाट के MMA करियर की ये केवल दूसरी हार रही और उनका रिकॉर्ड अब 7-2 का हो गया है। दूसरी ओर स्टैम्प ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन बन गई हैं और 2022 में उन्हें ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन "अनस्टॉपेबल" एंजेला ली के खिलाफ टाइटल शॉट भी मिल गया है।

और पढ़ें: 'विराट सेना ने किया निराश', T20 WC में भारत के प्रदर्शन पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

मुकाबले से पहले फोगाट ने कहा था कि पूरे विमेंस एटमवेट डिविजन में उनकी रेसलिंग का तोड़ किसी के पास नहीं है। लेकिन स्टैम्प ने सभी को चौंकाते हुए उन्हें सबमिशन का शिकार बनाया। अब 2022 में फोगाट शानदार अंदाज में वापसी करने का लक्ष्य बना रही होंगी।

Story first published: Sunday, December 5, 2021, 11:12 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+