ऋतु फोगाट का आलोचकों को करारा जवाब: ‘खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फाइटरों में साबित करूंगी'

नई दिल्लीः ऋतु "द इंडियन टाइग्रेस" फोगाट अपने करियर की सबसे कठिन चुनौती से पहले दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहती हैं।

शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में फोगाट का सामना थाई सनसनी स्टैम्प फेयरटेक्स से होगा।

ग्रां प्री के सेमीफाइनल में एक और शानदार जीत के बाद भी कुछ लोग मानते हैं कि उनके पास दुनिया की बेस्ट फीमेल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने के लिए पर्याप्त स्किल्स नहीं हैं।

मगर फोगाट को इन बातों से खास फर्क नहीं पड़ता।

भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार ने कहा, "कोई मेरे बारे में क्या कहता है, मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये बातें मुझे ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।"

"अब फाइनल को जीतने के बाद मैं अपने आलोचकों को दिखाऊंगी कि मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फाइटरों में से एक हूं।"

स्टैम्प के खिलाफ बड़ी जीत से फोगाट के आलोचकों का मुंह अपने आप बंद हो जाएगा। "द इंडियन टाइग्रेस" का मानना है कि हर दिन उनमें सुधार हो रहा है और वो सिंगापुर स्थित Evolve MMA में बहुत कड़ी ट्रेनिंग कर रही हैं।

उनका मानना है कि 2019 में हुए MMA डेब्यू के बाद वो एक फाइटर के तौर पर बेहतर हुई हैं।

उन्होंने बताया, "मेरी फिटनेस बेहतर हुई है, MMA में आने के बाद तकनीक बदली है। मैं अब मॉय थाई, ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) और बॉक्सिंग पर भी ध्यान दे रही हूं।"

"मुझमें हो रहे सुधारों के लिए मेरे साथी मेरी सराहना करते हैं। इसलिए अभी तक मैं MMA में अपने प्रदर्शन से खुश हूं।"

जब अगले महीने फोगाट सर्कल में कदम रखेंगी, तब जरूर उनके आलोचक सच्चाई से वाकिफ हो जाएंगे।

एक जीत "द इंडियन टाइग्रेस" को "अनस्टॉपेबल" एंजेला ली के खिलाफ ONE एटमवेट वर्ल्ड टाइटल मैच दिला देगी। अगर वो वर्ल्ड चैंपियन बनीं तो उन्होंने अभी से एक प्लान तैयार कर लिया है।

उन्होंने कहा, "मैं वर्ल्ड चैंपियन बनकर भारत में MMA को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती हूं।"

Story first published: Thursday, November 25, 2021, 18:56 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+