भारत से छिन जाएगी एशिया कप की मेजबानी? पाकिस्तान होगा सबसे बड़ा कारण
नई दिल्ली। मौजूदा एशिया कप चैंपियन भारत के सामने एशिया कप की ही मेजबानी छिनने का खतरा मंडरा रहा है। जी हां, दरअसल अगले साल 2018 में भारतीय सरजमीं पर एशिया कप का आयोजन होना है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि भारत से इस बड़े आयोजन की मेजबानी छिन जाएगी और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होगा पाकिस्तान। टीइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'हमने पाकिस्तान अंडर 19 टीम को भारत आने नहीं दिया और सीनियर टीम के साथ भी ऐसे ही हालात दिख रहे हैं तो ऐसे में एशिया कप की मेजबानी भारत के हाथों से छिन सकती है।'
गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम व अन्य टीमों को सुरक्षा कारणों के चलते भारत आने नहीं दिया जाता है। इसी साल खेला गया अंडर-19 एशिया कप बेंगलुरू में होना था लेकिन भारत सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत आने की इजाजत नहीं दी जिसके बाद टूर्नामेंट कुआलालंपुर में खेला गया, जिसे अफगानिस्तान ने जीता था।
जाहिर है कि सीमाओं पर विवाद के चलते दोनों टीमों में के बीच पिछले काफी समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है। अब माना जा रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो फिर भारत से एशिया कप की मेजबानी छिन सकती है।
21 नवंबर को हुई प्रशासकों की समिति (सीओए) की एक बैठक में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि भारत सरकार पाकिस्तान टीम को टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा करने की इजाजत देगी, या नहीं? अगर नहीं, तो बीसीसीआई को एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) को सूचित करना होगा। जिसके बाद एक वैकल्पिक होस्ट देश को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
