कंगाओं को रोकने के लिए टीम इंडिया को दिखाना होगा पराक्रम
सिडनी 01 जनवरी . वार्ता . लगातार 16 टेस्ट विजय के अपने ही रिकार्ड की बराबरी करने को बेकरार आस्ट्रेलियाई टीम को रोकना टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल होगा और पहले क्रिकेट टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद बुधवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे मुकाबले में भारतीय खिलाडियों को जीत के लिए पूरा जोर लगाना होगा
शृंखला शुरू होने से पहले भारत को विश्व चैंपियन के लिए बहुत बडी चुनौती माना जा रहा था और शृंखला में बराबरी की टक्कर के कयास लगाये जा रहे थे1 लेकिन रिकी पोंटिंग के जवानों ने दिखा दिया कि दुनिया में अव्वल होने के मायने क्या होते हैं और उन्होंने बल्लेबाजी के लिए बेहद मुश्किल पिच पर भी भारतीय टीम को 337 रन से मात दे दी
आस्ट्रेलिया की टेस्ट क्रिकेट में यह लगातार 15वीं जीत थी और पोंटिंग सिडनी में इस सिलसिले को आगे बढाकर स्टीव वा की टीम की बराबरी करना चाहते हैं1 स्टीव की टीम ने 2001 में लगातार 16 टेस्ट जीते थे और कोलकाता टेस्ट में भारत ने उसका विजय रथ रोका था1 लेकिन इस बार भारत शायद ही ऐसा कर पाये
मेलबोर्न में संपन्न पहले टेस्ट में जब भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन ही आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को औंधे मुंह पटखनी दी थी. तो मैच रोमांचक होने की उम्मीद थी1 लेकिन उसके बल्लेबाजों ने शर्मनाक आत्मसमर्पण कर सारी उम्मीदों पर पानी पेर दिया1 खास तौर पर सचिन तेंदुलकर. सौरभ गांगुली. राहुल द्रविड और वीवीएस लक्ष्मण की चौकडी ने तो पूरी तरह निराश किया
रिषभ. प्रकाश लखमी1352जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications