Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोनाल्डो का स्पेन में भव्य स्वागत

हाल ही में स्पेन के फ़ुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड से जुड़े मशहूर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो जब क्लब के घरेलू मैदान बेनाबियू पहुँचे तो वहां लगभग अश्सी हज़ार प्रशंसकों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया.

इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़े रहे इस 24 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने सोमवार को फिटनेस टेस्ट पास किया.

पुराने क्लब को छोड़ कर रियाल से जुड़ने के बारे में रोनाल्डो ने खचाखच भरे स्टेडियम में कहा, "इससे मेरे बचपन का सपना साकार हो गया है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस तरह का अभिवादन मिलेगा."

उन्होंने कहा, "ये वाकई शानदार था, मेरे लिए आज एक विशेष क्षण".

पिछले सीज़न में रियाल ने चैंम्पियंस लीग जीता था लेकिन रोनाल्डो ने कहा कि वह पहले ही बड़े लक्ष्य बनाने की बज़ाए धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहेंगे.

रोनाल्डो ने माना कि पुराने क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड को भूलना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, "यह मेरा नया घर है, नया क्लब है और मैं अपनी ओर से सौ फ़ीसदी देने की कोशिश करुंगा."

पिछले वर्ष भी रियाल मैड्रिड ने रोनाल्डो को अपने क्लब में लाने की जी-तोड़ कोशिश की थी. लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था.

इसी सप्ताह रियाल मैड्रिड ने ब्राज़ील के चर्चित खिलाड़ी काका को भी अपने क्लब के लिए साइन किया है. काका इससे पहले इटली के एसी मिलान की ओर से खेलते थे.

माना जा रहा है कि रियाल ने काका को पाँच करोड़ 60 लाख पाउंड में ख़रीदा है. इससे पहले रिकॉर्ड क़ीमत में बिकने का रिकॉर्ड फ़्रांस के ज़िनेदिन ज़िदान के नाम था. वर्ष 2001 में रियाल मैड्रिड ने ज़िदान को चार करोड़ 56 लाख पाउंड देकर अपने क्लब के लिए साइन किया था.

रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड 292 मैच खेले हैं और 118 गोल मारे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+