IND vs ENG : जो रूट ने पूरे किए 100 टेस्ट, ऐसा काम करने वाले इकलाैते क्रिकेटर बने
Joe Root : नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज चेन्नई में शुक्रवार (5 फरवरी) को शुरू हुई। सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड (England) टेस्ट कप्तान जो रूट के लिए बेहद खास है। क्योंकि अपने टेस्ट करियर में जो रूट ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह उनके करियर का 100 वां मैच है। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड के लिए अपना पहला टेस्ट खेला और भारतीय सरजमीं पर अपने करियर का 50 वां टेस्ट भी खेला। इसी के साथ रूट ने अपने नाम एक खास रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया है।
दरअसल, रूट दुनिया के इकलाैते ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, हैं, जिन्होंने अपना पहला, 50वां और 100वां टेस्ट एक ही देश के खिलाफ खेला। उन्होंने भारत के खिलाफ 2012 में नागपुर में टेस्ट डेब्यू किया था। भारत में ही रूट ने अपना 50वां टेस्ट और 100वां टेस्ट खेला। इसके अलावा रूट 100 टेस्ट खेलने वाले 15वें इंग्लिश क्रिकेटर बने।
इसके अलावा रूट ने एक और रिकाॅर्ड अपने नाम किया है। रूट अब एक ही विदेशी देश में पहला और 100वां टेस्ट खेलने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रूट से पहले कपिल देव (Kapil Dev) और विंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने यह कमाल किया था। कपिल देव अपने करियर का पहला और 100वां टेस्ट मैच पाकिस्तान में खेला था। वहीं कार्ल हूपर ने भारत में अपने करियर का पहला और 100वां टेस्ट मैच खेला था।
बता दें कि रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 8,249 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले चाैथे बल्लेबाज हैं। रूट से आगे एलिस्टर कुक (12,472), ग्राहम गूच (8,900) और एलेक स्टीवर्ट (8,463) हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
