AUS vs IND: जब भारतीय बल्लेबाजों से परेशान होकर लॉयन मैदान पर करने लगे टोटके, जानें क्या किया
Australia vs India 4th Test Nathan Lyon gets frustrated with Indian Batting did superstition in Brisbane Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का चौथा मैच गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की ओर से लगातार ऊपरी क्रम को आउट करने के बावजूद भारतीय टीम जबरदस्त तरीके से वापसी करती नजर आ रही है। गाबा के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहले खेलते हुए 369 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 336 रन बनाये।
और पढ़ें: अब भारत में बैठे-बैठे जीत सकते हैं अमेरिका के एक बिलियन डॉलर
भारतीय टीम के लिये एक वक्त ऐसा लग रहा था कि वह 250 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पायेगी लेकिन वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के बीच 7वें विकेट के लिये हुई 123 रनों की साझेदारी ने टीम को बचाने का काम किया और बढ़त को 33 रनों तक सीमित कर दिया।
और पढ़ें: AUS vs IND: गाबा में शार्दुल-सुंदर ने रचा इतिहास, इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचे

सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं कर सके नाथन लॉयन
जहां इस भारतीय जोड़ी ने टीम की उम्मीद को जिंदा रखने का काम किया तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को परेशान करने का भी काम किया। अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे नॉथन लॉयन (Nathan Lyon) तो इस कदर परेशान हो गये कि मैदान पर ही टोटके करने लगे।
लॉयन (Nathan Lyon) के लिये यह सीरीज अभी तक कुछ खास नहीं बीती है और वो 400 विकेट लेने के मुकाम से 3 विकेट दूर हैं। इस सीरीज से पहले सभी को उम्मीद थी कि लॉयन (Nathan Lyon) कुछ बेहतरीन कारनामा करते नजर आयेंगे लेकिन भारतीय टीम ने अपने स्टार खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में भी जबरदस्त खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को हावी होने से रोक दिया। सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम गाबा में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच को लेकर काफी आत्म-विश्वास से भरी थी कि वो भारतीय टीम को रौंदती नजर आयेगी।

77वें ओवर में किया विकेट के लिये टोटका
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद ऐसा होना संभव भी लग रहा था लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपने लड़ने की काबिलियत को जारी रखा और कंगारू गेंदबाजों को परेशान कर दिया। इसी के चलते तीसरे दिन के खेल के दौरान नाथन लॉयन (Nathan Lyon) 77वें ओवर में गेंदबाजी करने से पहले टोटका करते नजर आये।
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के बीच पनप रही बड़ी साझेदारी को तोड़ने के लिये नाथन लॉयन (Nathan Lyon) ने गेंदबाजी एंड पर लगे स्टंप्स की बेल को आपस में बदलने का काम किया, हालांकि उनका यह टोटका भी काम नहीं आया। 186 रन पर 6 विकेट खोने के बाद इस जोड़ी ने भारतीय पारी के लिये 123 रन जोड़े और 309 रन के स्कोर पर 7 वां विकेट खोया।

गाबा टेस्ट के ड्रॉ होने की ज्यादा संभावना
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में तेजी से रन बनाना चाहेगी ताकि एक बड़ा स्कोर देकर भारतीय पारी को दबाव में डाल सके लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह मैच भी ड्रॉ होने वाला है। दरअसल मैच के चौथे और पांचवे दिन गाबा के मैदान पर 60 और 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है जिससे काफी हद तक उम्मीद है कि यह मैच बिना किसी रिजल्ट के खत्म होने वाला है।
आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है तो यह सीरीज ड्रॉ पर खत्म होगी और पिछली बारी की विजेता भारतीय टीम के पास ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
