Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: टेस्ट में कोहली को जीरो पर आउट करने वाले पहले स्पिनर बने मोइन

नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत वैसे ही हुई है जैसे सोची थी। दोनों धाकड़ टीमें हाईवोल्टेज क्रिकेट का नजारा प्रदर्शित कर रही हैं। रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर भारतीय बल्लेबाजी में मोर्चा संभाला है क्योंकि टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है।

हालांकि पहले बल्लेबाजी करना शुभमन गिल और विराट कोहली को कतई रास नहीं आया। दोनों ही जीरो बनाकर आउट हुए। लंच से पहले सबसे अधिक चर्चा जिस क्षण की हो रही है वह विराट कोहली का विकेट है।

कोहली पुजारा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए और उन्होंने केवल 4 ही गेंदों का सामना किया था कि 5वीं गेंद घूमते हुए उनकी गिल्लियों को बिखेर गई। कोहली को बिल्कुल यकीन नहीं हुआ कि वे आउट हो चुके हैं।

उनको लगा शायद गिल्लियां विकेटकीपर के दस्ताने से लगकर गिरी होंगी लेकिन यह रिव्यू में साफ पता लगा कि गेंद ने कोहली की गिल्लियां बिखेरी थी। भारतीय कप्तान निराश होकर आउट हो गए और इसी के साथ मोइन अली ऐसे पहले स्पिनर बन गए जिन्होंने कोहली को टेस्ट क्रिकेट में जीरो पर आउट किया है। मोइन अली को इस मैच में डॉम बेस की जगह पर लिया गया है।

इस टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली जनवरी 2018 के बाद से रेड बॉल क्रिकेट में बोल्ड नहीं हुए थे। अब वे लगातार दो बार इसी सीरीज में ही बोल्ड हो गए हैं। उनको चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में बेन स्टोक्स ने बोल्ड किया था।

विराट कोहली के लिए बतौर बल्लेबाज लगातार बड़े स्कोर करने में नाकाम रहने का सिलसिला इसी के साथ जारी है। वे बीच बीच में कुछ अर्धशतक करते हैं लेकिन शतक में तब्दील उसको भी नहीं कर पा रहे हैं।

चेन्नई की पिच ने यह दिखा दिया है कि यहां पर्याप्त स्पिन देखने को मिलने वाली है।

Story first published: Saturday, February 13, 2021, 12:58 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+