Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS Test Series: 120 से ज्यादा देशों में होगा प्रसारण, एशेज को भी पछाड़ा

नई दिल्लीः भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 120 देशों में लाइव प्रसारण होगा। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज हाल के दिनों में सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज में से एक के रूप में प्रतिष्ठित की जा रही है। दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले क्लैश का प्रसारण दुनिया भर में किया जाएगा।

इनसाइडपोर्ट के अनुमान के अनुसार, श्रृंखला को 120 से अधिक देशों में लाइव प्रसारित और स्ट्रीम किया जाएगा। यह किसी भी द्विपक्षीय क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा प्रसारण फुटप्रिंट है, जो ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच एशेज से भी बड़ा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज लाइव प्रसारण और भारत में स्ट्रीमिंग विवरण: सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क (एसपीएसएन), ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का आधिकारिक प्रसारक भारत में 4 भाषाओं में श्रृंखला का प्रसारण करेगा।

सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी।

यहां आपको बता दें कि यह लगभग क्लियर हो चुका है एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग जोड़ी मैथ्यू वेड और जो बर्न्स के तौर पर देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा डेविड वार्नर इस टेस्ट से चूक जाएंगे। भारतीय टीम के लिए इस मैच की प्रमुख हाईलाइट्स विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम मुकाबला है जिसके बाद वे भारत वापस लौट रहे हैं। दूसरी और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुके हैं और उनके तीसरे टेस्ट मैच के खेलने की उम्मीद की जा रही है।

कंगारू टीम इस प्रकार हो सकती है-

जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

Story first published: Wednesday, December 16, 2020, 11:27 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+