Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले किन टीमों की कोचिंग कर चुके हैं मुंबई की सीनियर टीम के नए कोच अमोल मजूमदार

मुंबई, 1 जून: घरेलू क्रिकेट दिग्गज अमोल मजूमदार को मंगलवार को 2021-22 क्रिकेट सत्र के लिए मुंबई क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की आधिकारिक वेबसाइट ने 2021-22 क्रिकेट सीजन के लिए मुजुमदार को मुख्य कोच के रूप में सूचीबद्ध किया है।

मजूमदार ने अपने करियर में 171 प्रथम श्रेणी मैचों में 11,167 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 260 रहा। वह 1993 और 2013 के बीच खेले। दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज को भारत के खिलाफ 2019-20 श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के अंतरिम बल्लेबाजी कोच के रूप में भी काम किया था। मजूमदार एनसीए और आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के भी बैटिंग कोच रह चुके हैं। इसके अलावा वे चर्चित कॉमेंटेटर भी हैं।

एमसीए ने पिछले हफ्ते कोच के पद के लिए आवेदन मांगे थे और पात्रता मानदंड निर्धारित किए थे, जिसमें यह शामिल था कि आवेदक को 50-क्लास मैच खेलने चाहिए।

भारत के पूर्व ऑलराउंडर और अनुभवी कोच बलविंदर सिंह संधू, वसीम जाफर, साईराज बहुतुले, मुंबई के पूर्व कोच सुलक्षण कुलकर्णी, प्रदीप सुंदरराम, नंदन फडनीस, उमेश पटवाल और विनोद राघवन सहित कई घरेलू क्रिकेट दिग्गजों ने इस पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन एमसीए की क्रिकेट सुधार समिति जिसमें जतिन परांजपे (अध्यक्ष), नीलेश कुलकर्णी और विनोद कांबली शामिल हैं, ने मजूमदार को हरी झंडी दे दी है।

रमेश पोवार इस साल की शुरुआत में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई के मुख्य कोच थे, लेकिन उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में नामित होने के बाद इस भूमिका से खुद को हटा लिया। मुंबई ने फाइनल में उत्तर प्रदेश को हराकर 2021 की विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी।

Story first published: Tuesday, June 1, 2021, 19:45 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+