WTC Final 2023: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को आज इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर हिटमैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फ्रेम में दो फोटो शेयर की हैं। उन्होंने एक खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो अलग-अलग समय की फोटो एक साथ शेयर की हैं। पहली फोटो 2007 की है तो दूसरी फोटो 2023 की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में इंडिया का फ्लैग और दिल भी बनाया है, जो अपनी टीम के प्रति उनका समर्पण बयां करता है।
दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं जीता सके, जिसके कराण उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, इसे उनकी कप्तानी में लिए गए गलत फैसलों का नतीजा ही कहा जा सकता है, लेकिन इस हार से उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता और न ही उनकी काबिलियत को कम करके आंका जा सकता है।
टीम इंडिया के कप्तान वही हिटमैन हैं, जिन्होंने 2013 में आईपीएल फाइनल जीता था, और 2013 में CLT20 फाइनल जीता था। रोहित शर्मा ने 2015 में एक बार फिर अपनी कप्तानी और अनुभव के दम पर आईपीएल फाइनल जीता था। इसके बाद उन्होंने 2017 का भी आईपीएल फाइनल मुंबई इंडियंस के नाम किया था।
रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी खिताब से चूकने पर फैंस जरूर उनसे नाराज हैं, लेकिन ये भी नहीं भूलना चाहिए कि ये वही खिलाडी है, जिसने 2018 में एशिया कप फाइनल जीता था, और जीत के साथ ही कप्तान रोहित ने साबित कर दिया है कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है।
Instagram story of Rohit Sharma.
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 23, 2023
One of the greatest in Modern Era completes 16 years in International cricket. pic.twitter.com/t0RjI3C7U2
फिलहाल, बीसीसीआई ने उनपर एक और बार भरोसा जताया है। रोहित शर्मा को जुलाई के महीने में टीम इंडिया के वेस्टइंडीज के दौरे के लिए कप्तान बनाए रखा है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस दौरान टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही संभालेंगे। वर्ल्ड कर से पहले रोहित शर्मा के पास खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका है।