मॉर्कस स्टॉयनिस के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरा बड़ा झटका, डेविड वॉर्नर हुए घायल
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस सीजन में लगातार जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन आज के मैच में फील्डिंग के दौरान ग्रोइंग इंजरी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। आज शाम को वार्नर का स्कैन किया जाएगा, जिसके बाद साफ होगा कि वॉर्नर की इंजरी किस स्तर की है। भारत के खिलाफ अहम दौरे पर अगर वॉर्नर टीम से बाहर होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मैच में भारत की बल्लेबाजी के दौरान चौथे ओवर में शिखर धवन के मिड ऑफ में खेले गए शॉट को बचाते समय वॉर्नर घायल हो गए। गेंद के ऊपर रोल होने की वजह से वॉर्नर घायल हो गए। चोटिल होने के बाद वॉर्नर को कुछ मिनट का समय खड़े होने में लग गया और बाद में वह ऑस्ट्रेलिया के फिजियो की मदद से मैदान से बाहर गए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता की ओर से वॉर्नर के बारे में जानकारी दी गई है कि वॉर्नर का आज शाम को स्कैन किया जाएगा।
बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला कैनबरा में बुधवार को खेला जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन टी-20 मैच खेलेगी। लेकिन इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर की फिटनेस काफी अहम होगी। 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में वॉर्नर की मौजूदगी काफी अहम होगी। अगर वॉर्नर चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर होते हैं तो उनकी जगह संभव है कि ऑस्ट्रेलिया मैथ्यू वेड को टीम में मौका दे।
बता दें कि आज के मैच में डेविड वॉर्नर ने 83 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 389 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इस सीरीज में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मार्कस स्टॉयनिस पहले ही चोटिल हो चुके हैं, जिसकी वजह से आज के मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में वॉर्नर टीम की ओर से दूसरे चोटिल खिलाड़ी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
