Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तान ने घोषित कर दी पारी, 14 रन शतक से दूर थे स्टॉर्क, गुस्से में फेंका बल्ला- VIDEO

नई दिल्लीः मंगलवार को न्यू साउथ वेल्स और तस्मानिया के बीच चल रहे शेफील्ड शील्ड संघर्ष के दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाने के मौके से वंचित होने के बाद काफी गुस्से में आ गए।

पेसर सीन एबॉट सहित तीन न्यू साउथ वेल्स खिलाड़ियों ने शतक बनाए और मिशेल स्टार्क ट्रिपल-अंक तक पहुंचने वाले चौथे खिलाड़ी बनने के लिए तैयार थे। हालांकि, न्यू साउथ वेल्स के कप्तान पीटर नेविल ने कुछ और निर्णय लिया। उन्होंने एबट के द्वारा अपना शतक बनाते ही पारी घोषित कर दी, जिससे मिशेल स्टार्क 86 रन पर ही हताश होकर वापस लौट गए।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इस कॉल से नाराज थे और मैदान से बाहर जाने के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से कतराए नहीं। ऑस्ट्रेलिया का स्टार, जिसका उच्चतम प्रथम श्रेणी स्कोर 99 है जो 2013 में भारत के खिलाफ आया था, उसने अपने बल्ले को गुस्से में जमीन पर गिरा दिया और अपने गलव्स को भी चेंजिग एरिया में फेंक दिया।

निचले क्रम के एक बल्लेबाज, मिचेल स्टार्क ने अब तक ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के लिए 103 रेड-बॉल गेम खेले हैं, लेकिन अभी तक शतक नहीं बनाया है। खैर, कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह मंगलवार को वह एक शतक को मिस करने के लिए बिल्कुल नाराज था।

यहां एक क्लिप दिखाया गया है जिससे गुस्से से मिचेल स्टार्क अपना बल्ला फेंक रहे हैं:

इस बीच, पीटर नेविल के तीसरे दिन के अंत में पारी घोषित करने के फैसले को तेज गेंदबाज ट्रेंट कोपलैंड ने सही ठहराया। 13 ओवर शेष रहते हुए, कोपलैंड ने चार्ली वकीम और जॉर्डन सिल्क को सस्ते में आउट कर तस्मानिया को 21 पर 2 पर ला दिया। तस्मानिया ने 26 पर 2 विकेट पर दिन का अंत किया।

इससे पहले दिन में, न्यू साउथ वेल्स ने अपनी 522 रनों पर पारी की घोषणा की।

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 14:56 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+