VIDEO: रोमन रेंस की WWE रिंग में धमाकेदार वापसी, आते ही बॉबी लैश्ले को पीटा
नई दिल्ली। डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जो सुपरस्टार रैसलर पिछले कुछ सयम से बाहर था वो अब रिंग में लाैट चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'सुपर पंच' से विरोधी रैसलर को मात देने वाले रोमन रेंस की। रोमन ने इस हफ्ते की मंडे नाइट राॅ में कदम रखकर अपने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। रोमन की वापसी धमाकेदार रही। उन्होंने आते ही बॉबी लैश्ले को बुरी तरह से पीटा। साथ ही मैकइंटायर पर भी हमला किया
फैंस का किया शुक्रिया
'The Big Dog' नाम से मशहूर रोमन ने पहले अकेले एंट्री की और सभी फैंस का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग साथ नहीं होते तो शायद ये सही नहीं हो पाता। रोमन डीन एंब्रोज को बचाने सैथ रॉलिंस के साथ आए। उन्हें आते देथ बॉबी लैश्ले और मैकइंटायर बुरी तरह से चाैंक गए। रोमन ने पहले बाॅबी लैश्ले को 'सुपर पंच' के साथ ढेर किया, फिर मैकइंटायर की भी पिटाई कर दी। रोमन को फिर से रिंग में लाैटता देख फैंस के चहरे पर राैनक सी आ गई। अब डब्ल्यूडब्लूई उनके लिए क्या स्टोरी तैयार करती है, यह देखने वाली बात होगी।
कैंसर को मैत देकर की वापसी
पिछले साल अक्टूबर में रोमन ने अपनी ल्यूकीमिया बीमारी के बारे में एलान किया था। इसके बाद वो WWE से दूर चले गए थे। ल्यूकीमिया एक तरह का बल्ड कैंसर होता है। जिसमें ब्लड सेल्स काफी बढ़ने लगते हैं। ल्यूकीमिया होने पर वाइट ब्लड सेल्स के DNA में दिक्कत पैदा होती है। रोमन रेंस ने बताया कि वो जब 11 साल के थे तब से वो इस बीमारी से जूझ रहे थे फिर ये बीमारी उभरकर वापस आ गई थी। लेकिन अब रोमन के डाॅक्टरों का कहना है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और लड़ने के लिए तैयार हैं। रोमन ने बीमारी के बाद अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी छोड़ दी थी। इसके बाद हालांकि वो मूवी भी बना रहे थे। उनके जाने से डब्ल्यूडब्ल्यूई कपनी को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा, जिसकी भरपाई करने के लिए अब कंपनी पुराने रैसलरों को फिर से वापस बुला रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
