'हम कभी हार नहीं मानते', T20 विश्व कप के लिए 'हिटमैन' रोहित ने भरी हुंकार
नई दिल्ली। जैसे ही आईपीएल खत्म होगा, फिर 17 अक्तूबर को आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरूआत हो जाएगी। सभी टीमें खिताब जीतने के लिए पूरा दम लगाती दिखेंगी। टीमों का ऐलान भी हो चुका है। वहीं भारतीय टीम चाहेगी कि वो दूसरी बार ट्राॅफी अपने नाम कर सके। वहीं ओपनर रोहित शर्मा ने भी टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हुंकार भरी है, जो फिलहाल मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में ले जाने के लिए कड़ी कोशिश कर रहे हैं।
रोहित टी20 विश्व कप में बताैर उप-कप्तान काम करेंगे। रोहित शर्मा चाहते हैं कि भारत आगामी टी 20 विश्व कप में इतिहास दोहराए। इसके लिए उन्होंने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में एमएस धोनी के नेतृत्व में टीम की 2007 की जीत को याद किया। तब भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्राॅफी अपने नाम की थी। अब 14 साल के बाद फिर से टीम के पास खिताब जीतने का माैका है। रोहित तब 20 साल के थे जब भारत ने इतिहास रचा था।
यह भी पढ़ें- कोहली की कप्तानी को लेकर इन दो क्रिकेटरों ने किया था BCCI सचिव को फोन : रिपोर्ट

हम कभी हार नहीं मानते
34 वर्षीय रोहित, जो विश्व कप के बाद विराट कोहली से टी 20 कप्तानी संभालने की सबसे अधिक संभावना है, ने 2007 विश्व टी20 जीत को फिर से याद किया और टीम को इसे फिर से जीतने के लिए आग्रह किया। रोहित ने कहा, "24 सितंबर, 2007, जोहान्सबर्ग। वह दिन जब एक अरब सपने सच साबिकृत हुए। उस समय किसने सोचा होगा कि हमारी कम अनुभव वाली टीम में शामिल युवा इतिहास रच देंगे। 14 साल हो गए हैं, हमने एक लंबा सफर तय किया है, हमने कई और इतिहास बनाए हैं, हमने असफलताओं में भी संघर्ष किया, लेकिन इसने हमारे हौसले नहीं तोड़े। क्योंकि हम कभी हार नहीं मानते। हम सब कुछ देते हैं।
हम इसके लिए आ रहे हैं
रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "इस आईसीसी टी20 विश्व कप में हर कोई इतिहास दोहराने के लिए अपना योगदान देने जा रहा है। हम इसके लिए आ रहे हैं। भारत, इसे होने दें। मैं #InItToWinIt हूं।" भारतीय टी20 टीम के सदस्य वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलकर आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं, जो 17 अक्टूबर से विश्व कप की मेजबानी भी करेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में करेगा।

बताैर कप्तान कोहली का आखिरी टी20 विश्व कप
वहीं टीम हर हाल में इसे जीतना चाहेगी क्योंकि यह बताैर कप्तान विराट कोहली का आखिरी टी20 विश्व कप होगा। कोहली ने हाल ही में घोषणा की थी कि वो टी20 विश्व कप के बाद टी20 फाॅर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। उनका यह फैसला हैरानी भरा था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का बताैर मेंटर टीम के साथ जुड़ना साबित करता है कि बीसीसीआई हर हाल में ट्राॅफी जीतना चाहता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
