पॉवरप्ले में जूझती टीम इंडिया की गेंदबाजी, पिछले 5 मैचों से विकेट का अकाल
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते टीम इंडिया ने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला और आखिरकार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की। लेकिन पहले मैच में जिस तरह से भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा उसमे टीम को छठे गेंदबाज की कमी काफी खली। अहम बात यह है कि पिछले मैच में भी वार्नर और फिंच की जोड़ी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया को पहले पॉवर प्ले में कोई विकेट नहीं मिला। आज के मैच में भी फिंच और वार्नर की जोड़ी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रही है और टीम इंडिया पॉवरप्ले में एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सकी है।
पॉवर प्ले में विकेट के लिए जूझती टीम इंडिया
पॉवर प्ले में विकेट नहीं झटक पाना टीम इंडिया की गेंदबाजी के सामने बड़ी चुनौती के तौर पर सामने आई है। पिछले पांच वनडे मैचों की बात करें तो भारतीय टीम पॉवरप्ले में एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सकी है। आज के मैच में 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया के बिना विकेट खोए 59 रन हैं जबकि इससे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 51 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीन मैचों में पॉवर प्ले के दौरान एक भी विकेट नहीं ले सकी थी।
पिछले पांच वनडे में पहले 10 ओवर में भारत की गेंदबाजी
न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन- 51/0
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड- 52/0
न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगनई- 65/0
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी- 51/0
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिटनी- 59/0
पिछले 14 मैचों में सिर्फ 5 विकेट
पिछले 14 वनडे मैचों की बात करें तो भारतीय टीम को पॉवर प्ले में सिर्फ 5 विकेट मिले हैं, जिससे साफ जाहिर है कि टीम को पॉवर प्ले में शुरुआती सफलता नहीं मिल रही है, जिसके चलते टीम पर दबाव काफी बढ़ रहा है जोकि मैच नतीजों में साफ जाहिर भी हो रहा है। भारतीय टीम को छठे गेंदबाज की कमी काफी खल रही है। हालांकि हार्दिक पांड्या इस काम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन इंजरी के चलते वह पिछले कुछ समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, हालांकि बल्ले से वह काफी अच्छा कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
