T20 WC: भारत-पाक मैच पर बाबर आजम ने की बात, ओपनिंग जोड़ी का भी किया खुलासा
नई दिल्लीः पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मुकाबले में अपने पहले मैच की बारे में बात की है। दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में खेलेंगी। पाकिस्तान की टीम यूएई में खेलने की आदी रही है और भारत भी अपने खिलाड़ियों के साथ आईपीएल 2021 का यह अनुभव ले चुका है। आईपीएल 2020 का पूरा सीजन भी संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था।
दोनों टीमों के बीच में रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद है और बाबर आजम का कहना है कि उनकी टीम का मनोबल ऊंचा है और वे चाहते हैं कि प्रतियोगिता की शुरुआत भारत के खिलाफ मैच जीतकर सकारात्मक तरीके से हो। क्रिकेट पाकिस्तान वेबसाइट ने बाबर आजम के हवाले से बताया, "हमारा मनोबल ऊंचा है और हम चाहते हैं कि प्रतियोगिता की शुरुआत पॉजिटिव तरीके से हो और हम भारत के खिलाफ अपना ओपनिंग मैच जीत सके। शुरू में ही प्रतियोगिता में जब आपको लय मिल जाती है तो फिर वह टीम के आत्मविश्वास को बनाने में मदद करती है।"
बाबर आजम ने इसके अलावा भारत के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में ओपनिंग जोड़ी को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा है कि वह मोहम्मद रिजवान के साथ ओपनिंग करेंगे लेकिन परिस्थितियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर बदलाव भी होते रहेंगे।
आजम कहते हैं, "मैं रिजवान के साथ वर्ल्ड कप में ओपनिंग करूंगा लेकिन हम अपने प्लान को परिस्थितियों को देखते हुए बदल सकते हैं।"
इसके अलावा उन्होंने अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक और मोहम्मद हाफिज के टीम का हिस्सा बनने पर भी बात की। उन्होंने कहा- "मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक दोनों ही मैच विनर हैं और उनका अनुभव हमको मैदान में मदद करेगा।"
मोहम्मद हफीज पाकिस्तान की टीम में पहले से ही शामिल थे लेकिन अनुभवी मलिक को जगह नहीं दी गई थी। वे बाद में चोटिल खिलाड़ी की जगह पर अंतिम समय में रिप्लेसमेंट के तौर पर आए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
