Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: 'दिनेश कार्तिक को ओपनिंग में आना चाहिए, वे सूर्यकुमार के प्रो-वर्जन हैं'

नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर और आईपीएल विजेता खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा का मानना है कि दिनेश कार्तिक मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक प्रो वर्जन है। दिनेश कार्तिक को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करनी चाहिए और ओझा का कहना है कि वर्ना कार्तिक नंबर तीन पर आ सकते हैं। प्रज्ञान ओझा ने दिनेश कार्तिक को विविधताओं वाला खिलाड़ी बताया है और कहा है कि उनको कम से कम 7 या 8 अतिरिक्त गेंद खेलने की जरूरत है और इसके लिए वे खुद को ऊपर लेकर आ सकते हैं।

इस बार आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दिनेश कार्तिक की सफलता काफी अहम है। तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज के पास आईपीएल 2020 में भूलने लायक सीजन रहा था। कार्तिक ने 14 मैचों में 14.08 की औसत के साथ 169 ही रन बनाए थे और इस दौरान एक ही अर्धशतक उनके नाम था। दिनेश कार्तिक को एक फिनिशर माना जाता है जो बहुत तेजी से बल्लेबाजी करते हैं लेकिन पिछले सीजन में उनका स्ट्राइक रेट भी 126.11 ही रहा था।

प्रज्ञान ओझा ने स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत करते हुए बताया, "मेरा मानना है दिनेश कार्तिक या तो नंबर एक पर आ जाएं क्योंकि वह बल्लेबाजी करने में थोड़ा सा टाइम ले सकते हैं। एक बार जमने के बाद बहुत ही विविधताओं वाले बल्लेबाज। वह सूर्यकुमार यादव का प्रो वर्जन हैं। मैंने जब भी उनको देखा है यही फील किया है।"

यहां बता दे दिनेश कार्तिक ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के पहले मुकाबले में बहुत ही अच्छी बैटिंग की है। हालांकि वह नंबर एक या नंबर 3 पर तो नहीं आए लेकिन उन्होंने नंबर 6 पर आते हुए केवल 9 गेंदों पर 22 रनों की तूफानी पारी खेली। कार्तिक यहां फिनिशर की भूमिका में दिखाई दिए और उन्होंने 244.4 के स्ट्राइक रेट से 2 चौके और एक छक्के के साथ अपनी पारी का समापन किया। कार्तिक अपनी पारी में नाबाद लौटे। कार्तिक ने इस दौरान भुवी को स्वीप करते हुए दर्शनीय छक्का लगाया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से नितीश राणा ने 56 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली जबकि राहुल त्रिपाठी ने 29 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली जिसके दम पर स्कोरबोर्ड पर छह विकेट के नुकसान पर 187 रनों का टोटल खड़ा हो गया।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 22:11 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+