IPL 2023: 'मैं 14 अप्रैल को भारत आऊंगा', जोश हेजलवुड हुए RCB के शुरुआती 7 मैचों से बाहर
ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) आईपीएल 2023 की शुरुआती स्टेज में होने वाले मुकाबलों को मिस करेंगे। जोश हेजलवुड को एड़ी के ऊपर टेंडन में चोट लगी है जिसके वे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के शुरुआती मुकाबले मिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हेजलवुड एक बहुत ही बेहतरीन तेज गेंदबाज है जो ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ आरसीबी की टीम में भी एक पैनापन बढ़ाते हैं। वे जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे तो चोट के कारण उनको ना केवल वह टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी बल्कि वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए।
14 अप्रैल को भारत आएंगे, फिर 1 हफ्ता और लगेगा
आरसीबी की दिक्कत यह है कि ग्लेन मैक्सवेल भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले शुरुआती मुकाबले में संदेह के दायरे में है क्योंकि वे अभी भी अपने लेग फ्रैक्चर से उभर रहे हैं। यह मैच 2 अप्रैल को खेला जाना है। 'द ऐज' के मुताबिक हेजलवुड ने कहा है कि वे 14 अप्रैल को भारत आएंगे और उनको अपनी स्किल पर काम करने के लिए तैयार होने में एक हफ्ता और लगेगा।
हेजलवुड ने कहा, "सब कुछ प्लान के हिसाब से ही चल रहा है तो मैं भारत 14 अप्रैल को जाऊंगा। ये इस पर निर्भर करता है कि अगले हफ्ते कैसे जाते हैं। ऐसे ही खेलने के लिए तैयार होने में मुझे एक हफ्ता और लगेगा और उसके बाद उम्मीद है चीजें ठीक होनी चाहिए।"
IPL 2023 Drone Show: ओपनिंग सेरेमनी से पहले दिखे 'ड्रोन शो' के अद्भुत नजारे- VIDEO
एशेज की तैयारी करना चाहते हैं
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने कहा कि उनको भारत में उतरने के बाद कुछ ट्रेनिंग सेशन की जरूरत होगी। इस चोट ने उनको लगभग 2 महीने के लिए क्रिकेट से दूर रखा है लेकिन टी20 फॉर्मेट में जिसमें ज्यादा वर्कलोड नहीं होता। हेजलवुड कहते हैं कि आपको बहुत ज्यादा वर्क लोड नहीं होता है। मुझे पूरी तेज गति से गेंदबाजी करने के लिए एक या दो ट्रेनिंग सेशन की और जरूरत होगी। उसके बाद मैं खेलने के लिए ठीक रहूंगा। T20 टेस्ट और वनडे क्रिकेट से बहुत अलग है। यहां पर आपको केवल 20 गेंद ही पूरी स्पीड से फेंकनी होती हैं और खेल बहुत करीब आ जाता है जो अच्छी बात है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मेडिकल क्लियरेंस की जरूरत होगी
32 साल के तेज गेंदबाज को अभी भारत रवाना होने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मेडिकल क्लियरेंस की जरूरत होगी। हेजलवुड एशेज के लिए तैयार होना चाहते है इसलिए आईपीएल में मैच खेलकर ये क्रिकेट में वापस आने का अभ्यास उनके लिए बेहतर रहेगा। हेजलवुड को रॉयल चैलेंजर्स ने 2022 की मेगा नीलामी में 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पिछले सीजन में खेले गए 12 मैचों में 20 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम को आईपीएल के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियशिप और एशेज में भाग लेना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
