Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

घरेलू टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल सकेंगे : बीसीसीआई

यहां क्रिकेट सेंटर में बीसीसीआई की तकनीकी समिति ने बुधवार को इस फैसले पर मुहर लगाई। इस समिति के प्रमुख पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर हैं। समिति के सदस्यों में चेतन चौहान, एम.वी. श्रीधर. बिमान भट्टाचार्य, मिलिद रेगे, ज्ञानेंद्र पांडे, के. श्रीकांत, सौरव गांगुली, वी.के. रामास्वामी और बोर्ड सचिव एन. श्रीनिवासन शामिल हैं।

बैठक के बाद श्रीनिवासन कहा, "वर्ष 2009-10 सत्र से घरेलू टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं होगी।"

बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने आईएएनएस से कहा कि समिति ने महसूस किया कि घरेलू टूर्नामेंट को मजबूती प्रदान करने के लिए विदेशी खिलाड़ियों की कोई जरूरत नहीं है।

शेट्टी ने कहा कि पिछले साल विदेशी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी गई थी लेकिन समिति ने महसूस किया घरेलू क्रिकेट को मजबूती देने के लिए अब इसकी कोई जरूरत नहीं है। हमारे टूर्नामेंट अव्वल दर्जे के हैं और इसके जरिये कई प्रतिभावान खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस साल राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने भी विदेशी खिलाड़ियों में कोई खास रुचि नहीं दिखाई है। केवल बड़ौदा ने तिलकरत्ने दिलशान और बंगाल ने मुथैया मुरलीधरन में रुचि दिखाई। इसलिए हमने अंतत: फैसला किया कि विदेशी खिलाड़ियों को अनुमति नहीं दी जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+