जकार्ताः इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स का चौथा दिन भी भारत के लिए शानदार रहा । 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन वुमन वुशू में रोशिबीना देवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने 60 किग्रा वर्ग में पदक हासिल किया। वहीं दूसरा कांस्य पदक 56 किग्रा कैटगिरी में संतोष कुमार ने जीता। उन्होंने पुरूष 56 किग्रा वर्ग में पदक हासिल किया। एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 4 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत 13 पदक जीते हैं। गौरतलब हो कि भारतीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान की मुबाश्रा को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से मात दी। ऐसे में यह साफ हो गया था कि वो कांस्य पदक अब जीत ही जाएंगी।
#AsianGames2018 : India's Roshibina Devi gets bronze in Wushu Women's Sanda 60 kg event pic.twitter.com/nGrXRDKVU7
— ANI (@ANI) August 22, 2018
Well done N Roshibina Devi!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2018
India’s Wushu champion excels on the world stage and wins a Bronze in the 60 kg Sanda event at the @asiangames2018. Congratulations to her and best wishes for future endeavours. pic.twitter.com/XYZlC8jLLf