इस प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक चीन ने और कांस्य पदक उज़बेकिस्तान ने जीता.लाइटवेट मैंन फ़ोर इवेंट में लोकेश कुमार, मनजीत सिंह, राजेश कुमार यादव और सतीश जोशी ने दूसरे स्थान पर रह कर रजत पदक जीता.लाइटवेट मैंन फ़ोर इवेंट में स्वर्ण पदक जापान और कांस्य हॉन्ग कॉन्ग के नाम रहा.
लेकिन भारतीय महिलाओं की मोनालिसा खुमनथेम, रामेशवोरी देवी, तबाबी देवी और श्रुति कामथ की 'फ़ोर टीम' पांचवे स्थान पर ही रह पाई.और ऐसे ही पुरुषों के स्कल्स फ़ाइनल में भी भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी.स्कल्स के युगल मुक़ाबलों में अनिल मेहरोलिया और देवेंदर खंडवाल छठे स्थान पर रहे और लाइटवेट स्कल्स के युगल मुक़ाबलों में संदीप कुमार और शोकेंदर तोमर की जोड़ी पांचवे स्थान पर रही.