For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत को दूसरा स्वर्ण पदक

By Staff
बजरंग लाल टखर ने दो किलोमीटर लंबी रेस में शूरू से ही बढ़त बनाए रखी.भारत ने एशियाई खेलों में शुक्रवार को दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है. भारत को ये स्वर्ण पदक दिलाया रोइंग की स्कल्स स्पर्धा में बजरंग लाल टखर ने.गुरुवार को दो रजत पदक जीतने के बाद भारतीय रोइंग टीम शुक्रवार को भी अपना ज़बरदस्त प्रदर्शन जारी रखा.

खेलों के आठवें दिन शुक्रवार को भारतीय रोइंग टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है.बजरंग लाल टखर ने भारत के लिए एशियाई खेलों में रोइंग के एकल स्कल्स मुक़ाबलों में पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है.स्पर्धा के दौरान भारतीय सेना के इस अधिकारी ने दो किलोमीटर लंबी रेस में शूरू से ही बढ़त बनाई और अंत तक आगे रहते हुए स्वर्ण पदक भारत के नाम किया.

इस मुक़ाबले में तैवान के वांग मिंग हुई को रजत पदक और इराक़ के हैदर हमराशीद को कांस्य पदक मिला.बजरंग लाल टखर के बाद युगल स्कल्स स्पर्धा प्रतिमा और प्रमिला ने कांस्य पदक जीता.इसके अलावा पुरूषों के ऐट इवेंट में भारत ने रजत पदक जीता.इस स्पर्धा में आठ भारतीय खिलाड़ी थे - गिरराज सिंह, साजी थॉमस, लोकेश कुमार, मनजीत सिंह,राजेश कुमार यादव, रणजीत सिंह, सतीश जोशी और जेनिल कृष्णन.इस इवेंट में स्वर्ण पदक चीन की टीम ने जीता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:49 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+