IPL 2021 छोड़कर जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भड़के नाथन कुल्टर नाइल, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। भारत में इस समय विकराल रूप धारण कर चुकी महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर जारी है, जिसके बीच बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आयोजन बायो सिक्योर बबल में करा रहा है। हालांकि भारत में हर रोज लगभग 3 लाख नये केस आने की खबर ने इस लीग में हिस्सा ले रहे कुछ विदेशी खिलाड़ियों को डराने का काम किया है। खासतौर से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के प्लेयर्स को जिसके चलते कई खिलाड़ी लीग को बीच में छोड़कर वापस अपने देश लौट गये हैं। रविवार को राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टॉय के वापस लौटने के बाद सोमवार को आरसीबी के लिये खेलने वाले एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन ने भी अपने देश लौटने का फैसला किया।
और पढ़ें: एंड्रयू टॉय ने बताया क्यों बीच सीजन से छोड़ा आईपीएल, कोरोना मामलों को लेकर दिया बड़ा बयान
तीनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने निजी कारण बताकर आईपीएल से नाम वापस लेने का काम किया, हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि तीनों खिलाड़ियों ने भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वापस लौटने का फैसला किया। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक और तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेघनन ने अपने साथी खिलाड़ियों को आईपीएल छोड़कर वापस लौटने के फैसले पर लताड़ने का काम किया है।
और पढ़ें: IPL 2021: अक्षर पटेल नहीं बल्कि आवेश खान करने वाले थे सुपरओवर, जानें फिर पंत ने क्यों बदला डिसीजन

आईपीएल छोड़ने के फैसले से हैरान हैं कुल्टर नाइल
मुंबई इंडियंस के लिये खेलने वाले तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल ने इस पर बात करते हुए कहा कि भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है लेकिन ऐसे में खिलाड़ियों के वापस लौटने के फैसले ने हैरान करने का काम किया है।
'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' से बात करते हुए कुल्टर नाइल ने कहा, 'कोरोना वायरस को लेकर जो स्थिति बनी हुई है उसे लेकर हर किसी की अपनी राय है और सब के लिये अलग तरह के हालात भी हैं। मुझे एंड्रयू के घर जाने के फैसले को सुनकर काफी हैरानी हुई, फिर जैम्प्स (एडम जाम्पा) और रिची (केन रिचर्डसन) ने भी वापस जाने के फैसला लेकर हैरान किया। लेकिन जब आप उनके बारे में बात करते हैं तो आप समझते हैं कि वो कहां से आ रहे हैं।'

घर जाने के बजाय बायोबबल में ज्यादा सुरक्षित
नॉथन कुल्टर नाइल मुंबई इंडियंस के लिये खेल रहे हैं जिन्हें 5 बार की खिताबी चैम्पियन टीम ने 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ने का काम किया है। नाइल का मानना है कि वो देश लौटने की यात्रा करने के बजाय मुंबई इंडियंस के बायोबबल में खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'कुछ दिन पहले एडम जाम्पा से मेरी बात हुई थी और इस दौरान घर वापस लौटने को लेकर काफी दमदार भी बहस हुई। उसने अपनी बातें रखीं और मैंने अपनी बात कही लेकिन मुझे लगता है कि मेरे लिये इस समय घर लौटने के बजाय मुंबई इंडियंस के बायो बबल में रहना ज्यादा सुरक्षित है।'

मुश्किल में है राजस्थान की टीम
गौरतलब है कि एंड्रयू टॉय के वापस लौटने से राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी मुश्किल में है, जिसके 4 विदेशी खिलाड़ी अब तक टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स जहां इस टूर्नामेंट में चोटिल होने की वजह से बाहर हुए हैं तो वहीं पर लियाम लिविंगस्टोन ने यूके में ट्रैवल बैन लगने को देखते हुए वापस जाने का फैसला किया था। वहीं पर एंड्रयू टॉय के वापस लौटने के बाद राजस्थान के पास सिर्फ 4 ही विदेशी खिलाड़ी बचे हैं जो कि पहले से ही उसकी प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
