पवार के खिलाफ केस दर्ज करने पर उच्च न्यायालय जाएगा एचसीए
हैदराबाद 08 नवंबर.वार्ता. हैदराबाद क्रिकेट संघ. एचसीए. ने आज कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गत पांच अक्टूबर को यहां हुये वनडे क्रिकेट मैच के टिकटों की बिक्री में हुयी कथित अनियमितता के मामले में बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्णय के खिलाफ वह आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की शरण लेगा
एचसीए के अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री जी विनोद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वरिष्ठ वकीलों से परामर्श करने के बाद पवार के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने की मांग करने वाली याचिका के खिलाफ 14 नवंबर को उच्च न्यायालय में अपील करने का फैसला किया गया है
तेलुगू देशम पार्टी के पूर्व सांसद पी राधाकृष्णा की याचिका पर यहां के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट.तृतीय. की अदालत ने बोर्ड अध्यक्ष और एचसीए के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने का निर्देश दिया था1 इस निर्देश के बाद उप्पल की पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया था
विनोद ने कहा कि टिकटों की बिक्री में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. की कोई भूमिका नहीं रहती है और मैच का आवंटन करने के बाद आयोजन संस्था ही सारी जिम्मेदारी संभालती है 1 इससे पूर्व राधाकृष्णा ने कहा था कि उस मैच के बहुत कम टिकट आम जनता के लिए जारी किये गये थे
लेकिन एचसीए अध्यक्ष ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुये कहा कि कुल 39 हजार टिकटों में से 28 हजार की सीधी बिक्री की गयी थी जबकि शेष कं प्लीमेंट्री पास के रूप में जारी किये गये 1 उन्होंने कहा कि एचसीए गत 75 वर्षों से मैचों का आयोजन पारदर्शी तरीके से करता आ रहा है और यह मामला केवल संस्था की छवि धूमिल करने के इरादे से दर्ज किया गया है
प्रेम राज जगबीर1946वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications