उसे तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाओ, स्मिथ-वार्नर उसकी मदद करेंगे- माइकल क्लार्क
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इस समय कप्तानी को लेकर चर्चाओं के दौर से गुजर रहा है। इसका कारण यह है क्योंकि टिम पेन के टेस्ट करियर के दिन अब बहुत ज्यादा नहीं बचे हैं और इसके अलावा उनकी क्रिकेट के लंबे प्रारूप में फॉर्म भी बहुत अच्छी नहीं रही है। वही आने वाले भविष्य में अगले 2 वर्ल्ड कप T20 फॉर्मेट में होंगे और ऑस्ट्रेलिया की टीम को इसके लिए कोई एक ऐसा कप्तान चुनने की जरूरत है जो लंबे समय में विभिन्न फॉर्मेट में उनके काम आ सके।
स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर से कप्तानी संभालने की अपनी इच्छा जताई है लेकिन यह देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को चलाने वाले लोग उनकी यह इच्छा पूरी करते हैं या नहीं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के 2015 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क को लगता है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभालने के लिए बेस्ट आदमी है।
माइकल क्लार्क कहते हैं कि कमिंस ने भले ही पब्लिकली अपनी यह इच्छा सबके सामने जाहिर ना की हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह कप्तानी संभालने के लिए तैयार नहीं है।
फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए माइकल क्लार्क ने कहा, "केवल इसलिए कमिंस को खारिज कर देना सही नहीं है कि उन्होंने सबके सामने यह बात नहीं कही कि मैं कप्तान बनना चाहता हूं। इसका यह मतलब कतई नहीं है कि वह एक लीडर नहीं है।"
माइकल क्लार्क ने आगे कहा कि कमिंस न्यू साउथ वेल्स की टीम को भी लीड करते हैं और उनको लगता है कि यह तेज गेंदबाज इतना फिट है कि तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी संभाल सकता है। इसके अलावा माइकल क्लार्क ने कहा कि कमिंस का साथ देने के लिए स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।
बता दे कमिंस उपरोक्त खिलाड़ियों में सबसे युवा है और इस बारे में बात करते हुए क्लार्क ने कहा-
"हां वह अभी युवा हैं और एक लीडर के तौर पर थोड़े कम अनुभवी भी हैं लेकिन उनके पास कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं और आप यकीन मानिए कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कमिंस को कप्तानी देने का यह सही समय है। निश्चित तौर पर उनको एक अच्छे उपकप्तान की जरूरत होगी। ऐसे में उनके पास स्टीव स्मिथ हैं डेविड वॉर्नर हैं, नेथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं।"
माइकल क्लार्क ने कहा यह यह खिलाड़ी भी अनुभवी हैं और पैटकमिंस की मदद कर सकते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही स्टीव स्मिथ ने फिर से कप्तान बनने की इच्छा जताई थी और उसके बाद कुछ जस्टिन लैंगर ने कहा था कि फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम सही हाथों में है क्योंकि टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन है और वाइट बॉल कप्तान आरोन फिंच है जो कि अपना काम अच्छे से कर रहे हैं।
इसी बीच पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा है और स्टीव स्मिथ इस बार राजस्थान रॉयल्स की बजाय दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
