9 चाैके, 6 छक्के, इंग्लैंड के खिलाफ पाॅल स्टर्लिंग ने खत्म किया 9 साल पुराना सूखा
नई दिल्ली। आयरलैंड भले ही इंग्लैंड के हाथों तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से हार गई हो लेकिन ओपनर पाॅल स्टर्लिंग ने 9 साल पुराना सूखा खत्म कर दिया है। साउथंप्टन में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन के शतक पर पर पानी फेरने का काम स्टर्लिंग ने किया, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 9 चाैके, 6 छक्के लगाते हुए 128 गेंदों में 142 रनों की पारी खेली जिस कारण इंग्लैंड की हार तय हुई।

खत्म किया सूखा
इस शतक के साथ स्टर्लिंग 9 ने 9 साल पुराना सूखा भी खत्म कर दिया। दरअसल, 9 साल बाद किसी आयरिश बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा है। हालांकि स्टर्लिंग का यह इंग्लैंड के खिलाफ पहला जबकि वनडे करियर का 9वां शतक रहा। स्टर्लिंग से पहले साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान केविन ओ ब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी जमाई थी।

बने 'मैन ऑफ द मैच'
इस शतकीय पारी के दम पर स्टर्लिंग 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड से भी नवाजे गए। उन्होंने जीत के बाद कहा, ''जिस तरह से हमने पहले दो मैच गंवाए उसके बाद वापसी करने के लिए बहुत सारे चरित्र चाहिए। मुझे लगता है कि यह बहुत सारी चीजों का एक संयोजन है। हमने चार महीने से क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए आप जंग खा रहे हैं। मुझे एंड्रयू बालबर्नी के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है, हम एक साथ शानदार बल्लेबाजी करते हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमारी कई और साझेदारियां होंगी। इंग्लैंड के खिलाफ जीत काफी मायने रखती है।''

ऐसा रहा मैच
बता दें कि इंग्लैंड न इयोन मोर्गन के 106 रनों की मदद से आयरलैंड के खिलाफ 329 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में आयरलैंड ने इसे 7 विकेट रहते अपने नाम कर लिया। स्टर्लिंग के अलावा कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने भी 113 रनों की पारी खेली जो टीम को जीत दिलाने में काम आई। हालांकि आयरिश खिलाड़ी 2-1 से सीरीज हार गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
