Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जोफ्रा आर्चर के बाद राजस्थान रॉयल्स को लगा एक और बड़ा झटका, 2 मैच नहीं खेलेगा ये स्टार खिलाड़ी

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक के बाद एक लगातार दूसरा बड़ा झटका लगा है।.पहले टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल के पहले दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। दरअसल मुस्तफिजुर रहमान अभी न्यूजीलैंड क खिलाफ चल रही सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का हिस्सा हैं। हालांकि रहमान ने पिछले दो टी-20 मुकाबले नहीं खेले हैं लेकिन लेकिन वह रविवार तक टीम का हिस्सा रहेंगे और 4 अप्रैल को भारत के लिए रवाना होंगे। 5 अप्रैल को भारत पहुंचने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को 7 दिन के लिए जरूरी क्वारेंटीन में रहना होगा, जिसके चलते 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मुकाबले में वह नहीं उपलब्ध रहेंगे।

बंग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ मैनेजर रबीद इमाम ने बताया कि मुस्तफिजुर टीम के साथ 4 अप्रैल तक रहेंगे। अभी तक वह भारत के लिए रवाना नहीं हुए हैं। वह टीम के साथ हैं और रविवार को टीम के साथ रवाना होंगे। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बांग्लादेश को को करारी हार का सामना करना पड़ा और न्यूजीलैंड ने सीरीज को 3-0 से जीत लिया है। ना सिर्फ टी-20 बल्कि वनडे सीरीज में भी बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में अगर मुस्तफिजुर रहमान राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल होंगे तो उन्हें इससे पहले एक हफ्ते तक क्वारेंटीन में रहना होगा। वह शुरुआती दो आईपीएल के मुकाबलों में भी नहीं होंगे। राजस्थान रॉयल्स का दूसरा मुकाबला 15 अप्रैल को खेला जाएगा। लिहाजा दूसरे मुकाबले में भी मुस्तफिजुर के खेलने पर संशय है। गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुस्तफिजुर रहमान को एक करोड़ रुपए में इस नीलामी में खरीदा था। वह टीम के दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। जोफ्रा आर्चर के चोटिल होने की वजह से एंड्रयू टाई राजस्थान रॉयल्स के मुख्य गेंदबाज की भूमिका में नजर आएंगे।

Story first published: Friday, April 2, 2021, 13:07 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+